Lok Sabha Election: जस्टिस अभिजीत गांगुली के राजनीति में एंट्री से पहले गरमाई सियासत, संजय राउत ने कसा तंज, कहा- पार्टी के लिए…
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Mar 2024 11:29 AM
Photo: ANI, X
Lok Sabha Election: कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गांगुली के राजनीति में एंट्री से पहले ही सियासत गरमा गयी है. शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने उनके फैसल पर कंज कसा है. राउत ने कहा कि यदि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश इस्तीफा देते हैं और किसी विशेष राजनीतिक दल में शामिल होते हैं, तो यह इसका मतलब है कि वे न्याय नहीं दे रहे थे, बल्कि पार्टी के लिए काम कर रहे थे.
Lok Sabha Election: कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गांगुली ने कहा कि वह कल यानी मंगलवार (5 मार्च) को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वो बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें पार्टी तमलुक सीट से टिकट दे सकती है. बीते दिन रविवार को उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ‘मैं मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दूंगा.’बता दें, न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय इसी साल के आखिर में रिटायर होने वाले हैं. वहीं उनके इस्तीफे की बात और बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कटाक्ष किया है.
संजय राउत ने किया कटाक्ष
कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच उनके इस्तीफे पर, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने तंज कसा है. राउत ने कहा है कि यदि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश इस्तीफा देते हैं और किसी विशेष राजनीतिक दल में शामिल होते हैं, तो यह इसका मतलब है कि वे न्याय नहीं दे रहे थे, बल्कि पार्टी के लिए काम कर रहे थे.
देश में यह कोई पहला उदाहरण नहीं है जब कोई जज अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री करने की बात कह रहा है. इससे पहले भी ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं. 50 के दशक में पहले पहल केएस हेगड़े ने लोक-अभियोजक का पद छोड़कर राजनीति में शामिल हो गये थे. साल 1952 में उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था. इसी तरह जस्टिस हेगड़े ने साल 1973 में जज के पद से इस्तीफा देने के बाद जनता पार्टी के टिकट पर दक्षिण बेंगलुरु से चुनाव लड़ा था. जस्टिस आफताब आलम आलम भी इसी तरह जज से राजनेता बने थे.
इसी तरह देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को बीजेपी ने एक बार फिर यहीं से टिकट दिया है. महेंद्र सिंह सोलंकी नेता बनने से पहले जज थे. वो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में न्यायाधीश के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं. न्यायिक सेवाएं प्रदान करते हुए ले बड़नगर, रतलाम में भी सेवाएं दे चुके हैं. बता दें महेंद्र सिंह सोलंकी जज की नौकरी छोड़ 2019 में पहली बार सांसद बने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










