दिल्ली का तापमान 43.6 डिग्री पहुंचा, अगले 3 दिन के लिए लू की चेतावनी

भीषण गर्मी में चलती महिलाएं, फोटो पीटीआई
Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो औसत से 3.4 डिग्री अधिक है.
Delhi Weather: मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज हवाएं और दोपहर एवं शाम के समय लू चलने की आशंका जताया है. इसको लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.
रिज और आयानगर स्टेशनों का तापमान 44.6 डिग्री सिल्सियस रहा
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मौसम केंद्रों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा, जिसमें रिज और आयानगर स्टेशनों पर सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. सामान्य तापमान की तुलना में अंतर 2.3 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो शहर के कई हिस्सों में लू जैसी स्थिति का संकेत देता है.
सोमवार को 44 डिग्री तापमान रहने का अनुमान
सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 44 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










