Lok Sabha Election 2024: 'सीटों का सूखा' केरल में खत्म करने के प्रयास में बीजेपी, कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

loksabha-election-kerala

Lok Sabha Election 2024: इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी केरल में पूरा जोर लगा रही है. पीएम मोदी की रैली और मोदी की गारंटी को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है. जानें कांग्रेस की तैयारी के बारे में

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के पहले सभी पार्टियां जनता के बीच पहुंच रहीं हैं. दक्षिण भारत में बीजेपी इसबार ज्यादा जोर लगा रही है, खासकर केरल में जहां से कांग्रेस ने वायनाड सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान पर उतारा है. इस बीच रविवार को कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए अलाप्पुझा से उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल ने रोड शो शुरू किया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और उनका फूलों से स्वागत किया. वेणुगोपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया को दोबारा हासिल करना हमारा कर्तव्य है. वर्तमान समय में हम ऐसे संकट में हैं जहां लोकतांत्रिक और लोगों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है. मैंने कभी अलप्पुझा नहीं छोड़ा. हम 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का प्रयास करेंगे.

Lok Sabha Election 2024 : मिशन साउथ पर पीएम नरेंद्र मोदी! केरल और तमिलनाडु में बीजेपी के सांसदों की संख्या है जीरो

केरल पर बीजेपी की खास नजर

इस बीच आपको बता दें कि बीजेपी इसबार लोकसभा चुनावों में केरल में अपने लिए सीटों के ‘सूखे’ को खत्म करने की कोशिश में है. हिंदू समर्थक माने जाने वाली बीजेपी की छवि की वजह से केरल में उसके सामने बड़ी चुनौती पेश हो रही है. राज्य की आबादी की बात करें तो यहां मुस्लिम और ईसाई वर्ग की तादाद अच्छी-खासी देखने को मिलती है. बहरहाल, बीजेपी वोटर्स लुभाने की कोशिश में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है और वह चाहती है कि पार्टी का प्रदर्शन सूबे में सुधरे. बीजेपी ने एक खास काम किया है. जी हां…प्रमुख ईसाई नेता व कांग्रेस के दिग्गज नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी और केरल के अनुभवी नेता पी सी जॉर्ज को अपने पाले में लाने में पार्टी कामयाब रही है.

‘मोदी की गारंटी’ के भरोसे बीजेपी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केरल के लोगों को सौगात दे चुके हैं. पीएम मोदी के केरल के लगातार दौरों का फायदा उठाने का प्रयास बीजेपी कर रही है. बीजेपी ने अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी के साथ ही दो केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी. मुरलीधरन को चुनावी मैदान पर उतारा है. बीजेपी के चुनाव प्रचार का नारा ‘मोदी की गारंटी’, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और नेतृत्व पर उसकी निर्भरता को दर्शाता है. पीएम मोदी एक रैली में राहुल गांधी पर वार करते हुए कह चुके हैं कि शायद लेफ्ट कांग्रेस के राजकुमार को पसंद नहीं करता है. यही वजह है कि कांग्रेस और लेफ्ट ने अलग-अलग उम्मीदवार उतारा है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola