Lok Sabha Election 2024 : मिशन साउथ पर पीएम नरेंद्र मोदी! केरल और तमिलनाडु में बीजेपी के सांसदों की संख्या है जीरो

pm-modi
Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो महीने से भी कम समय में तीसरी बार केरल का दौरा कर रहे हैं. यह दौरा लोकसभा चुनाव से पहले हो रहा है जो कई मायनो में खास है.
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. एनडीए चार सौ पार के स्लोगन के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है. इस आंकड़े को पार करने के लिए बीजेपी पूरी मेहनत करती नजर आ रही है. पीएम मोदी लगातार देश के हर क्षेत्र का दौरा करते दिख रहे हैं. इस क्रम में प्रधानमंत्री मंगलवार और बुधवार को केरल, तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. दक्षिण भारत जीतना बीजेपी के लिए कुछ कठिन बताया जा रहा है. पीएम मोदी अपने दौरे में इन राज्यों में करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं.
दक्षिण भारत बीजेपी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
- कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में 25 पर बीजेपी के सांसद हैं जबकि वर्तमान में राज्य में सिद्धारमैया की अगुआई में कांग्रेस की सरकार है.
- आंध्र प्रदेश की 25 में से कोई भी सीट बीजेपी के पास नहीं है यानी यहां से बीजेपी के सांसद की संख्या जीरो हैं. राज्य में वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है और जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं.
- केरल की बात करें तो यहां की 20 में से किसी भी सीट पर बीजेपी के के सांसद नहीं हैं. सूबे में मार्कसवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार है और पिनाराई विजयन यहां के मुख्यमंत्री हैं.
- तेलंगाना में 13 में से 4 सीट बीजेपी के कब्जे में है. सूबे में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है और रेवंथ रेड्डी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं.
- तमिलनाडु पर नजर डालें तो यहां की 39 में से कोई भी सीट बीजेपी के पास नहीं है. प्रदेश में डीएमके पार्टी की सरकार है और एम के स्टालिन के हाथ में प्रदेश की कमान है.
‘जिनकी कोई गारंटी नहीं लेता है, उनकी मैं गारंटी लेता हूं’, ‘भारत टेक्स 2024’ में बोले पीएम मोदी
क्या है पीएम मोदी के दौरे में खास ? पीएमओ ने दी जानकारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को सुबह लगभग 10:45 बजे केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे.
- 5:15 बजे तमिलनाडु के मदुरै में ‘क्रिएटिंग द फ्यूचर-ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी.
- बुधवार को प्रधानमंत्री सुबह लगभग 9:45 बजे तमिलनाडु के थूथुकुडी में लगभग 17,300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
- महाराष्ट्र के यवतमाल में प्रधानमंत्री 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
- बुधवार को प्रधानमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे.
- यवतमाल में प्रधानमंत्री करीब 3,800 करोड़ रुपये की ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि’ की दूसरी और तीसरी किस्त का भी वितरण करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










