Coronavirus in India : यहां फिर से लागू किया गया लॉकडाउन, देश में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 410 मौत, 19,906 नए मामले
Prayagraj: Migrants wait to board buses to reach their native places after arriving via special train, during the ongoing COVID-19 lockdown, in Prayagraj, Tuesday, May 26, 2020. (PTI Photo) (PTI26-05-2020_000040B)
lockdown extension in india latest news : वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण फिलहाल पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है. पिछले 24 घंटों में एक दिन में सर्वाधिक 410 मौत कोरोना (Coronavirus in India) के कारण हुईं हैं जबकि 19,906 नए कोविड 19 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. भारत में कुल पॉजिटिव मामले 5,28,859 हैं जिसमें 2,03,051 सक्रिय मामले हैं. अबतक 3,09,713 मरीज ठीक हो चुके हैं. इस आंकड़े में 16,095 मौतें भी शामिल हैं. देश में शनिवार को ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार कर गयी.
lockdown extension in india latest news : वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण फिलहाल पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है. पिछले 24 घंटों में एक दिन में सर्वाधिक 410 मौत कोरोना के कारण हुईं हैं जबकि 19,906 नए कोविड 19 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. भारत में कुल पॉजिटिव मामले 5,28,859 हैं जिसमें 2,03,051 सक्रिय मामले हैं. अबतक 3,09,713 मरीज ठीक हो चुके हैं. इस आंकड़े में 16,095 मौतें भी शामिल हैं. देश में शनिवार को ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार कर गयी.
इधर, लगातार पांचवें दिन देश में पंद्रह हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये. देश में संक्रमण के पहले एक लाख मामले 110 दिन में सामने आये थे, जबकि बाकी के चार लाख मामले मात्र 39 दिन में सामने आये हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में हर दिन औसतन 1,114 लोग व मई में 5,116 लोग संक्रमित हुए. वहीं, जून में यह औसत बढ़ कर 12,247 प्रतिदिन पर पहुंच गया.
इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य में 30 जून के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला फैसला हालात पर निर्भर करेगा. साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह वायरस के प्रसार को काबू करने के लिए कोई भी जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं. उन्होंने ”फेसबुक लाइव” के दौरान कहा कि अगर हम महामारी को काबू करने में समर्थ हैं ,तो लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं होगी. लेकिन अगर यह नियंत्रण से बाहर जाता है तो हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं होगा.
5 जुलाई के बाद हर रविवार को कर्नाटक में लॉकडाउन रहेगा. यहां 10 जुलाई से शुरू होने वाले सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को पांच दिन ही काम करना होगा. अब रात 8:00 बजे से सुबह 5 बजे तक सूबे में कर्फ्यू रहेगा. इससे पहले रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू था.
इधर, तमिलनाडु और असम में आज संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. तमिलनाडु में मदुरै जिला कलेक्टर ने शनिवार को जिले में 29 जून को सुबह 6 बजे तक पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की. नए आदेश में जरुतमंद चीजों की अनुमित दी गयी है. वहीं गुवाहाटी में आज से अगले 14 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन जारी हो जाएगा. गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि अगले 14 दिनों के लिए गुवाहाटी में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










