ePaper

Lockdown आगे बढ़ेगा या नहीं? देशभर में हो रही इस चर्चा पर जानिए क्या कहा मोदी सरकार ने

Updated at : 13 Jun 2020 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
Lockdown आगे बढ़ेगा या नहीं? देशभर में हो रही इस चर्चा पर जानिए क्या कहा मोदी सरकार ने

lockdown extended, lockdown news, lockdown extension, lockdown in india: देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन लागू होने की अटकलें फिर से शुरू होने लगी है. सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर कई खबरें वायरल हो चुकी है. वहीं ऐसे में कोरोना से तीन सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली ने लॉकडाउन पर केंद्र के फैसले को ही मानने की बात कही है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन लागू होने की अटकलें फिर से शुरू होने लगी है. सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर कई खबरें वायरल हो चुकी है. वहीं ऐसे में कोरोना से तीन सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली ने लॉकडाउन पर केंद्र के फैसले को ही मानने की बात कही है. वहीं केंद्र के अधिकारियों ने भी लॉकडाउन लगाने के दावो को खारिज किय है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तीनों राज्यों ने लॉकडाउन लगाने संबंधित खबरों का खंडन किया है. बताया जा रहा है कि राज्य सरकारों ने कोरोना काल में केंद्र एक फैसले कै ही मानने पर सहमति जताई है, जिसके बाद इन राज्यों में लॉकडाउन लगाने की अटकलें समाप्त हो सकती है.

इन राज्यों में लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने के शर्त पर बताया कि लॉकडाउन पर केंद्र सरकार के फैसले को अभी तक किसी ने चुनौती नही दी है और न ही इसपर अपना विचार केंद्र को बताया है. इसलिए लॉकडाउन लागू किया जाना संभव नहीं है. हां, अगर राज्य सरकार सामूहिक तौर पर इस तरह की बात को लेकर आए तो केंद्र इसपर विचार कर सकती है.

Also Read: लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में 29 पर प्राथमिकी दर्ज

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के पास कटेनमेंट जोन निर्धारित करने का अधिकार दिया जा चुका है, ऐसे में इस बात की बहुत कम संभावना है कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन हो. हां, अगर राज्यों को कोई दिक्कत हो रही है तो, वो कटेनमेंट जोन को सील कर सकती है.

देश में मरीजों की संख्या 3 लाख के करीब- देशभर में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच गयी है, जबकि मृतकों की संख्या भी 9000 के आसपास पहुंच चुकी है. बीते 24 घंटे में 10900 से अधिक केस सामने आये हैं, जबकि 350 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात- पीएम नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. पीएम और सीएम के बीच में बातचीत दो चरण में होंगे. पहले चरण में 16 जून को 21 राज्यों के साथ और दूसरे चरण में 17 जून को 15 राज्यों के साथ बातचीत करेंगे.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola