ePaper

दिल्ली में 1100 घाटों पर शुरू हो गईं 'छठ पूजा' की तैयारियां, सरकार ने आवंटित किए 25 करोड़ रुपये

Updated at : 14 Oct 2022 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में 1100 घाटों पर शुरू हो गईं 'छठ पूजा' की तैयारियां, सरकार ने आवंटित किए 25 करोड़ रुपये

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने 1,100 घाटों पर छठ पूजा के लिए बड़ी तैयारियां की हैं और इस त्योहार के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : धरती के साक्षात देव भगवान सूर्य की उपासना में की जाने वाली छठ पूजा की तैयारियां बिहार, झारखंड और पूर्वांचल समेत पूरे देश में शुरू हो गई है. दिवाली के छठे दिन मनाया जाने वाला यह पर्व न केवल आस्था का उत्सव है, बल्कि बिहार और इसके आसपास के निवासियों के लिए भावना का महासर्ग भी है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में छठ पर्व के लिए करीब 1100 घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने करीब 25 करोड़ रुपये भी आवंटित किए हैं.

दो साल बाद धूमधाम से होगी छठ पूजा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने 1,100 घाटों पर छठ पूजा के लिए बड़ी तैयारियां की हैं और इस त्योहार के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. छठ पर्व 30 और 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि दो साल बाद इस बार छठ पर्व भव्य तरीके से मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में कोरोना महामारी के कारण यह पर्व सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया गया.

घाटों पर जाने से पहले मास्क लगाने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने तथा उत्सव मनाने के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का भी अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि संक्रमण का प्रसार बेशक कम हो गया है, लेकिन महामारी अब भी बरकरार है. कृपया कोविड की रोकथाम से जुड़े नियमों का पालन करें और मास्क पहनें. जुर्माना भले ही हटा दिया गया है, लेकिन कृपया नियमों का पालन करें. आपका स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी है.

आठ साल में बढ़ी घाटों की संख्या

मुख्यमंत्री ने डिजिटल तरीके से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद से यह त्योहार व्यापक पैमाने पर मनाया जाने लगा है. केजरीवाल ने कहा कि हमारे सत्ता में आने से पहले तक सरकार 69 घाटों पर छठ की तैयारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपये की निधि आवंटित करती थी, लेकिन अब यह बजट बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया है और 1,100 घाटों पर यह पर्व मनाया जाएगा.

Also Read: IRCTC: दिवाली-छठ के मौके पर रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात, यहां देखें पूजा स्पेशल ट्रेन की लिस्ट
घाटों पर व्यापक व्यवस्था

अरविंद केजरीवा ने कहा कि उनकी सरकार ने इन घाटों पर शौचालय, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार तथा बिजली (पावर बैकअप) उपलब्ध कराने जैसी तैयारियां की हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सुरक्षा पर ध्यान दे रही है और विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से राहत दिलाने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए ‘छठी मैया’ से प्रार्थना करने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola