3 दलित नाबालिगों को खंभे से बांधकर 60 लोगों ने बेरहमी से पीटा, एक ने खाया जहर

Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Jun 2025 10:41 AM

विज्ञापन

file photo

Karnataka : कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां उच्च जाति के लोगों ने 3 दलित नाबालिग लड़कों को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा. करीब 60 लोगों की भीड़ ने चप्पलों और लाठी से लड़कों को बेरहमी से मारा और लड़कों पर गंभीर आरोप लगाया.

विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के गडग जिले के हरोगेरी गांव से जातीय भेदभाव की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन दलित नाबालिग लड़कों को गांव के ही एक झंडे के खंभे से बांधकर करीब 60 लोगों की भीड़ ने बेरहमी से पीटा. बताया जा रहा है कि हमलावरों में ऊंची जाति के लोग शामिल थे. यह मामला तब सामने आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पूरे राज्य में गुस्से की लहर दौड़ गई.

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक इन लड़कों पर आरोप है कि इन्होंने ऊंची जाति की लड़की को आपत्तिजनक संदेश भेजा था, जिस पर ऊंची जाति के लोगों का गुस्सा भड़क गया. गांव वालों की भीड़ ने लड़कों को ग्राम पंचायत के झंडे के खंभे पर बांध दिया और उन्होंने बुरी तरह से चप्पलों और लाठी से मारा. नरगुंड थाने के इंस्पेक्टर बी मंजीनाथ ने बताया कि 30 मई को एससी/एसटी अत्याचार निवारण कानून और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद से अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, कई आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. इसके अलावा 30 लोगों पर एक अलग मामला दर्ज किया गया है.

पीड़ित के माता-पिता ने बताया है कि जब वे अपने बच्चों को बचाने गए तो लोगों ने उन्हें धमकाते हुए गांव से बाहर निकाल दिया. साथ ही इस मामले को दबाने की बात हमसे कही गई. वे आगे कहते हैं कि हमारे गांव में अभी भी छुआछूत की कुप्रथा है. रोजाना हमें भेदभाव का सामना करना पड़ता है. यह घटना हमारे साथ हो रहे व्यवहार को दर्शाती है. पीड़ित के माता-पिता आगे कहते हैं कि उनके बेटे ने इस घटना के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़े: Heat Wave Alert: आग उगलेगी गर्मी! इन राज्यों के लोग हो जाएं सावधान

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola