Kal Ka Mausam: बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में होगी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी

देश के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: कुछ राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. वहीं कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 7 और 8 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रविवार को कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है. यहां गरज के साथ छिंटे पड़ने की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 8 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. यहां बूंदाबांदी हो सकती है. कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा. सोमवार को दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. अगले कुछ दिनों में इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

Read Also : Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन होगी बारिश, निकाल लें छाता

झारखंड में होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बनने की संभावना है. झारखंड में 2 दिन तक इसका असर नजर आ सकता है. इसके असर से 2 दिन बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. आईएमडी रांची ने की ओर से यह जानकारी दी गई है.

Read Also : Aaj Ka Mausam: झारखंड में बढ़ रही है ठंड, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पहुंचा

बिहार में बारिश के बाद बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बिहार सहित उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा. इससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. बारिश के बाद ठंड बढ़ जाएगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन