Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन होगी बारिश, निकाल लें छाता
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Dec 2024 7:29 AM
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया कि रविवार और सोमवार को हल्की से मध्यम स्तर बारिश हो सकती है.
Bihar Weather: बिहार को लेकर मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अगले दो दिन राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. इस वजह से दिन में तापमान में कमी और रात में तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत में देखने को मिल रहा है. इसी वजह से बिहार के मौसम में भी बदलाव आने की उम्मीद है.
तापमान में कितना बदलाव आएगा
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. वहीं, रात के समय बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में बादल छाया रहेगा.इससे दिन के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा बिहार के भभुआ, बिहार शरीफ, आरा, औरंगाबाद, बांका, बांकीपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में 8 और 9 दिसंबर (रविवार और सोमवार) को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट, पटनावालों के लिए गुड न्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










