राजनाथ से मिलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह के पास पहुंचे सिंधिया, गर्मजोशी के साथ हुई मुलाकात

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात की

विज्ञापन

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात की.

मुलाकात के बाद अमित शाह ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से मध्य प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए बीजेपी के संकल्प को और मजबूत करेगा. इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की.

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी में शामिल करने के बाद धन्यवाद देते हुए कहा था कि यह मेरी जिंदगी में महत्वपूर्ण मोड़ नहीं है, बल्कि पीएम मोदी जी के प्रेरणादायक नेतृत्व में सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखने का अवसर है.

सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके साथ 22 बागी विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गयी है.

भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद ही बीजेपी ने उसे राज्यसभा का उमीदवार बना दिया.

बता दें कि कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नाम हटा दिया था. जिसके बाद से ही उनकी नाराजगी की सुगबुगाहट तेज हो गयी थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola