ePaper

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी, चार जवान हो चुके हैं शहीद

Updated at : 23 Nov 2023 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी, चार जवान हो चुके हैं शहीद

Rajouri: Army personnel and locals carry the body of an army officer near the site of an encounter with terrorists at Kalakote area, in Rajouri district, Wednesday, Nov. 22, 2023. Two Army captains were killed and a jawan was injured during an encounter between security forces and terrorists in Jammu and Kashmir's Rajouri district on Wednesday, officials said. (PTI Photo) (PTI11_22_2023_000221A)

सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को राजौरी के गुलाबगढ़ जंगल के कालाकोट इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आज सुबह से ही आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. इस ऑपरेशन में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है और भीषण मुठभेड़ जारी है.

मुठभेड़ में चार जवान हुए शहीद

बुधवार को आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हो गये और दो अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया, मुठभेड़ के दौरान दो कैप्टन, एक हवलदार और एक जवान शहीद हो गये. जबकि एक मेजर और एक अन्य जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया है.

सेना के जवान जब चला रहे थे सर्च ऑपरेशन तब आतंकवादियों ने की गोलीबारी

पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को राजौरी के गुलाबगढ़ जंगल के कालाकोट इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया.

Also Read: Rajouri Encounter : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola