Jammu And Kashmir: डोडा मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, टेररिस्ट अटैक के बाद एक्शन में भारतीय जवान

Updated:
विज्ञापन

Jammu And Kashmir

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुए लगातार चार आतंकवादी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया. लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने उसका बदला लेना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में बुधवार को जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले में 11 और 12 जून को हुए दोहरे आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा था. इसी तलाशी अभियान के दौरान सुबह नौ बज कर 50 मिनट पर गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की मदद से पुलिस ने सिनू पंचायत गांव में आंतकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन एक ‘ढोक’ (मिट्टी के घर) में छिपे आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई. एक आतंकी ने बाहर आकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. तभी सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. उसके बाद दो और को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. चार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी.

मुठभेड़ जारी

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है. निगरानी के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर भी इलाके में चक्कर लगाते नजर आया है.अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया है.

11 जून को आतंकवादी हमले में 6 सुरक्षा कर्मी घायल हुए थे

चत्तरगल्ला में एक संयुक्त जांच चौकी पर 11 जून को आतंकियों के हमले में छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था. दोहरे आतंकी हमले के बाद से ही घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है. उन चार आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया है जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे घुसपैठ के बाद जिले में सक्रिय हैं.

Also Read: NEET Paper Leak Case: CBI को मिली दो आरोपियों की रिमांड

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola