Today Newsletter: भारत का पहला इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन 26 को किया जाएगा लॉन्च, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jan 2023 8:52 PM

विज्ञापन

Today Newsletter, 21 january 2023: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

विज्ञापन
Corona Vaccine: भारत का पहला इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन 26 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च, जानें अपडेट
undefined

Corona Vaccine : कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने शनिवार को यहां कहा कि स्वदेशी वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक 26 जनवरी को भारत में अपनी तरह का पहला इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन आईएनसीओवीएसीसी लॉन्च करेगी. विस्तृत खबर

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदकर वनडे सीरीज पर किया कब्जा
undefined

India vs New Zealand 2nd ODI: टीम इंडिया ने रायपुर में खेले गये दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह भरभरा गयी. विस्तृत खबर

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बिहार में सियासी हलचल बढ़ी, बीजेपी ने इशारे ही इशारे में कह दी दिल की बात
undefined

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर इन दिनों बिहार में जोर-शोर से सियासत हो रही है. पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है. बीजेपी नेता ने कहा कि सत्ता पर काबिज लोग लालू परिवार की गुलामी कर रहे हैं. लेकिन उनकी पार्टी (JDU) के नेता भी दूसरे गुलामी करें, यह जरूरी नहीं है. विस्तृत खबर

Pathan Controversy : शाहरुख खान कौन हैं ? जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूछा ये
undefined

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को शायद ही कोई हो जो नहीं जानता है. इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म पठान चर्चे में है. इससे जुड़ी हर जानकारी लोग जानना चाहते हैं. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो चर्चा का केंद्र बन गयी है. दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पूछा कि शाहरुख कौन हैं ? विस्तृत खबर

Jharkhand: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को कामयाबी, JPC का सरगना समेत 4 उग्रवादी हथियार के साथ अरेस्ट, भेजे गए जेल
undefined

Jharkhand Naxal News: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन गांव से जेपीसी उग्रवादी का सरगना अनुज कुमार यादव समेत चार उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली व दो मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सली इससे पहले भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola