हैदराबाद में मंदिर के पुजारी ने की अपनी प्रेमिका की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2023 10:35 PM

विज्ञापन

वह जानती थी कि वह शादीशुदा है. महिला ने उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसका पर्दाफाश कर देगी. उसके व्यवहार से परेशान होकर साई कृष्ण ने अप्सरा को मारने की साजिश रची.

विज्ञापन

हैदराबाद : हैदराबाद में मंदिर के 36 वर्षीय पुजारी को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमिका पुजारी पर शादी करने का दबाव बना रही थी. पुलिस की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुरुगंती अप्सरा ने मार्च में अय्यागरी वेंकट सूर्य साई कृष्ण से शादी करने के लिए कहा था.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, वह जानती थी कि वह शादीशुदा है. महिला ने उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसका पर्दाफाश कर देगी. उसके व्यवहार से परेशान होकर साई कृष्ण ने अप्सरा को मारने की साजिश रची.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन जून की रात को उसने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को कार में रखकर ले गया. बाद में इसे मेनहॉल में ठिकाने लगा दिया.

इसमें कहा गया है कि वह मृतका की मां को थाने ले गया और अप्सरा के लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई.

Also Read: अलीगढ़: सपा के पूर्व विधायक बोले- लव जिहाद कभी बंद नहीं होगा, भाजपा का है यह चुनावी एजेंडा

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंदिर और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लिया.

पूछताछ के दौरान पुजारी ने कबूल किया कि उसने ही महिला की हत्या की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola