एचआरडी मंत्रालय ने 10वीं, 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षा की तिथियों की घोषणा स्थगित की

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं और 12 वीं कक्षा की शेष परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा को तकनीकी कारणों से शनिवार को टाल दिया. केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं और 12 वीं कक्षा की शेष परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा को तकनीकी कारणों से शनिवार को टाल दिया. केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18 मई 2020) तक होगी.

इससे पहले निशंक ने सुबह कहा था कि कोरोना वायरस संकट के चलते सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. आज इस अनिश्चितता को दूर करते हुए और विद्यार्थियों की उत्सुकता को देखते हुए हम कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा की तिथियों को शाम 5 बजे जारी कर रहें हैं.

मंत्रालय ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं कक्षा की शेष परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के दौरान आयोजित की जायेंगी जो कोविड-19 के मद्देनजर स्थगित कर दी गई थी. 12वीं कक्षा की शेष परीक्षा पूरे देश में आयोजित होंगी. लेकिन 10वीं कक्षा की लंबित परीक्षा केवल उत्तर पूर्व दिल्ली में आयोजित होंगे जो कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के कारण प्रभावित हुई थीं.

इसके साथ ही वहीं दूसरी ओर मंत्रालय ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से अनुमोदन के बिना संचालित शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों को पूर्वव्यापी मान्यता प्रदान की है. मंत्रालय के इस कदम से 13,000 से अधिक छात्रों और 17,000 से ज्यादा पढ़ा रहे शिक्षकों को राहत मिलेगी. इन कार्यक्रमों को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से बिना किसी औपचारिक मान्यता के चलाया जा रहा था.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola