High Temperature : दो दिन आसमान से बरसेगी आग, रेड अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Forecast
High Temperature : ओडिशा का बौध शहर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा. यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.
High Temperature : ओडिशा में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगह का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लू की संभावना जताते हुए सोमवार के लिए झारसुगुडा, संबलपुर और कालाहांडी के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी की है. विभाग लू के लिए ‘रेड अलर्ट’ तब जारी करता है, जब बहुत ज्यादा गर्भी पड़ने और तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना होती है. IMD ने बताया कि हालांकि लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना है क्योंकि 19 मार्च से चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है.
बौध शहर देश का सबसे गर्म स्थान
ओडिशा के बौध शहर रविवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा का झारसुगुडा देश में दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बोलनगीर तीसरा सबसे गर्म स्थान रहा और यहां 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का चौथा सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, बौध लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा. शनिवार को बौध का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के बड़े क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को लू जैसे हालात रहे. आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा के बौध, झारसुगुडा और बोलनगीर सहित कम से कम सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिसमें अंगुल (41.1), टिटलागढ़ (40.5), सुंदरगढ़ (40.3) और भवानीपटना (40.2) शामिल हैं. भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.8 और 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन इलाकों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, सोनपुर, कालाहांडी, बौध और बोलनगीर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल और मयूरभंज जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि बालासोर, भद्रक, कटक, जगतसिंहपुर, खुर्दा, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, नयागढ़, गंजम और गजपति के कुछ स्थानों पर सोमवार को गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










