ePaper

Heavy Rain West Bengal: बंगाल में बारिश ने मचाया तांड़व, बाढ़ जैसे हालात, 6 अक्टूबर तक के लिए रेड अलर्ट

Updated at : 05 Oct 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Heavy Rain

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से तबाही

Heavy Rain West Bengal: चक्रवाती तूफान शक्ति ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल में शनिवार से ही लगातार बारिश हो रही है. जिससे राज्य के कई जिले जलमग्न हो गए हैं. दार्जिलिंग में भूस्खलन से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain West Bengal: पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार 6 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

सिलीगुड़ी को मिरिक-दार्जिलिंग मार्ग से जोड़ने वाला लोहे का पुल क्षतिग्रस्त

भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से दार्जिलिंग में भारी तबाही मची है. दार्जिलिंग जिले और उत्तरी सिक्किम में सड़क संपर्क गंभीर रूप से बाधित है और सिलीगुड़ी को मिरिक-दार्जिलिंग मार्ग से जोड़ने वाला एक लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. मिरिक का एक गांव बाढ़ और सड़क अवरोधों के कारण जलमग्न है.

भूस्खलन के कारण कई घर बह गए

दार्जिलिंग की पहाड़ियों में लगातार भारी बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए. जिससे कई घर बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया. एनडीआरएफ और जिला प्रशासन द्वारा संकलित रिपोर्ट के अनुसार, कई स्थानों – सरसली, जसबीरगांव, मिरिक बस्ती, धार गांव (मेची), नागराकाटा और मिरिक झील क्षेत्र से लोगों के मारे जाने की खबर है. बचाव और राहत अभियान जारी है.

नागराकाटा के धार गांव में मलबे से 40 लोगों को बचाया गया

नागराकाटा के धार गांव में मलबे से कम से कम 40 लोगों को बचाया गया जहां भारी भूस्खलन के कारण कई घर ध्वस्त हो गए. अब तक बारिश की वजह से 17 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें मिरिक में 11 और दार्जिलिंग में छह लोगों की मौत हुई है. लेकिन अभी तक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है. भूस्खलन के कारण मिरिक-सुखियापोखरी सड़क सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया जबकि कई पहाड़ी बस्तियों की संचार लाइनें टूट गईं.

ये भी पढ़ें: Video: दार्जिलिंग में बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन और पुल हादसे में अब तक 10 की मौत, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola