Video: दार्जिलिंग में बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन और पुल हादसे में अब तक 10 की मौत, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया दुख

दार्जिलिंग में बारिश से भारी तबाही
Darjeeling Bridge Mishap: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बारिश से भारी तबाही मची है. भारी बारिश की वजह से पुल भी बह गया. पहाड़ियों में कई जगह लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है.
Darjeeling Bridge Mishap: दार्जिलिंग में लगातार भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं. जिसमें कई मकान और सड़कें, पुल क्षतिग्रस्त हो गए. जिससे दूरदराज के कई गांवों का संपर्क टूट गया.
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दार्जिलिंग हादसे पर जताया दुख
दर्जिलिंग हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दुख जताया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है. मैं शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’’ पीएम मोदी ने कहा- ‘‘दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में लोगों की मौत होने से बहुत दुःख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग तथा आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. हम प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’
गृह मंत्री शाह की दार्जिलिंग पर कड़ी नजर, हादसे पर जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिलिंग हादसे पर दुख जताया और एक्स पर लिखा- ‘‘भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग में लोगों की मौत होने से मैं बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’ गृह मंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ के दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा जरूरत पड़ने पर और दल भी तैयार रखे गए हैं.
राहत और बचाव कार्य जारी
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा मोचन दल का बचाव और राहत अभियान जारी है. एनडीआरएफ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक मिरिक झील क्षेत्र में बचाव अभियान में मदद कर रहा है. सरसली, जसबीरगांव, मिरिक बस्ती, धार गांव (मेची) और मिरिक झील क्षेत्र जैसे कई स्थानों से लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है. धार गांव में मलबे से कम से कम चार लोगों को बचाया गया, जहां भारी भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए. भूस्खलन के कारण मिरिक-सुखियापोखरी सड़क सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया. जबकि कई पहाड़ी बस्तियों की संचार लाइनें टूट गईं.
6 अक्टूबर तक अत्यधिक भारी वर्षा का ‘रेड अलर्ट’ जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर तक अत्यधिक भारी वर्षा का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है तथा और अधिक भूस्खलन होने एवं सड़कें अवरुद्ध होने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










