कच्छ की त्रासदी देखी है, कोई राह मुश्किल नहीं, कोरोना की जंग हम जीतेंगे
पीएम मोदी ने कच्छ त्रासदी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनेगा. पीएम मोदी ने कहा मैंने अपनी आंखों से कच्छ का भूकंप देखा है. हर तरफ सिर्फ मलबा ही मलबा दिखाई देता था
कोरोना वायरस के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया. पीएम ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि 17 मई के बाद लॉकडाउन जारी तो रहेगा लेकिन नए नियमों के साथ. उन्होने कहा की राज्यों के सुझाव के आधार पर लॉकडाउन 4 होगा.
निर्भर बनेगा भारत
पीएम मोदी ने कच्छ त्रासदी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनेगा. पीएम मोदी ने कहा मैंने अपनी आंखों से कच्छ का भूकंप देखा है. हर तरफ सिर्फ मलबा ही मलबा दिखाई देता था. सबकुछ ध्वस्त हो गया था. ऐसा लगता था मानो कच्छ मौत की चादर ओढ़ कर सो गया था. उस परिस्थिति में कोई सोच भी नहीं सकता था कि कभी हालत बदलेगी. लेकिन देखते ही देखते कच्छ उठ खड़ा हुआ. यही हम भारतवासियों की संकल्पशक्ति है. हम ठान लें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं, कोई राह मुश्किल नहीं. आज तो चाह भी है, राह भी है. कोरोना की जंग हम जीतेंगे.
18 मई से पहले होगा लॉकडाउन पर फैसला : बीते 25 मार्च से ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन-3 17 मई तक है. इससे पहले मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी. जिसपर पीएम ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा देश को 18 मई से पहले उसके बारे में बता दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










