गोवा से कोरोना को लेकर राहत की खबर, 46 तबलीगी जमात अनुयायियों का टेस्‍ट आया निगेटिव

Updated:
विज्ञापन

गोवा से कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर राहत की खबर है. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत (Goa CM Pramod Sawant) ने बताया सभी 46 तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) अनुयायियों (46 में से 10 दिल्ली में जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे) का COVID19 टेस्‍ट निगेटिव आया है.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : गोवा से कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर है. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बताया सभी 46 तबलीगी जमात अनुयायियों (46 में से 10 दिल्ली में जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे) का COVID19 टेस्‍ट निगेटिव आया है. उन्‍होंने कहा, हमने सुझाव दिया है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन आर्थिक गतिविधियों को जारी रखना चाहिए. सोमवार से निजी और सरकारी अस्पतालों में OPDs शुरू हो जाएंगे. आज से राज्य में मछली उत्पादन से संबंधित गतिविधियां शुरू हो गई हैं. मालूम हो गोवा में कोरोना के कुल 7 केस आये हैं. एक मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है, वहां से अब तक एक भी मौत की खबर नहीं है.

Also Read: Covid19 Outbreak: मुंबई से कोरोना लेकर आया कोडरमा का युवक, हजारीबाग और रांची में भी नये मरीज मिले गोवा में शराब की दुकानें बंद, पारंपरिक शराब की बढ़ रही है मांग

कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के बीच गोवा में शराब की दुकानें बद होने के चलते स्थानीय लोग बीयर और ब्रांडी के विकल्प के तौर पर तेजी से पारंपरिक शराब का सेवन कर रहे हैं. गोवा के गांवों में हरी गली-नुक्कड़ पर मिलने वाली इस स्थानीय शराब को बनाने वाले लोगों को इन्हें घर तक पहुंचाने के लिए कहा जा रहा है.

Also Read: Coronavirus Updates News : दो हफ्ते आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन, सभी राज्‍यों की भी यही राय, मोदी बोले – ‘जान है तो जहान है’

कैश्यु डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स एसोसिएशन के संस्थापक-अध्यक्ष मैक वाज ने कहा, इन दिनों स्थानीय शराब की भारी मांग है. लोग हर संभव तरीके से इसे खरीदने की कोशिश कर रही है. कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए देशव्यापी बंद के बाद तटीय राज्य में शराब की सैकड़ों दुकानें बंद है.

Also Read: Coronavirus Pandemic : दो साल के बच्‍चे ने जंग में कोरोना को दी मात, मां भी थी पीड़ित

वाज ने बताया कि काजू सेब के रस से बनने वाली एक लीटर की इस शराब की बोतल की कीमत करीब 100 रुपये है और इसके निर्माताओं ने मांग के बावजूद इसकी कीमत नहीं बढ़ाई है. पोंडा के समीप निरांचल में स्थित काजू उत्पादक विकास प्रभु ने कहा, लोग इस स्थानीय शराब के मौसम का इंतजार करते हैं, लेकिन इस पारंपरिक पेय की मांग बढ़ गई क्योंकि शराब की दुकानें बंद हैं.

Also Read: बंगाल में लॉकडाउन के उल्लंघन से गृह मंत्रालय नाराज, ममता सरकार से मांगा रिपोर्ट
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola