Coronavirus Pandemic : दो साल के बच्‍चे ने जंग में कोरोना को दी मात, मां भी थी पीड़ित

Updated:
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक देश में COVID19 से 242 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7529 लोग संक्रमित हो गये हैं. अच्‍छी खबर है कि 653 लोग कोरोना से लड़कर ठीक हुए और उन्‍हें छुट्टी भी मिल गयी.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली/लखनऊ : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक देश में COVID19 से 242 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7529 लोग संक्रमित हो गये हैं. अच्‍छी खबर है कि 653 लोग कोरोना से लड़कर ठीक हुए और उन्‍हें छुट्टी भी मिल गयी.

कोरोना संकट के बीच एक बेहद राहत देने वाली खबर है. यूपी के लखनऊ में एक 2.5 वर्षीय COVID19 पॉजिटिव बच्‍चा पूरी तरह से ठीक हो चुका है. उसे किंग जॉर्ज अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है. बताया जा रहा है उस बच्‍चे की मां भी COVID19 मरीज थीं और पहले ही ठीक हो चुकी थीं.

Also Read: Coronavirus Updates News : दो हफ्ते आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन, सभी राज्‍यों की भी यही राय, मोदी बोले – ‘जान है तो जहान है’

गौरतलब है उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 448 हो गई. अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शनिवार सुबह तक 15 और मामले सामने आए जिनमें से आठ तबलीगी जमात से जुड़े हैं.

अवस्थी ने बताया कि मेरठ में चार नए मामले सामने आए हैं. आगरा और लखनऊ में तीन तीन, गाजियाबाद में दो तथा बुलंदशहर, बदायूं और भदोही में एक-एक मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 448 संक्रमित मामलों में से 254 जमात से जुड़े हैं. प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक चार लोगों की मौत हुई है. ये मौतें बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में हुई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola