G 20: चप्पे-चप्पे पर तैनात कमांडो, तीसरी आंख से भी रखी जा रही नजर, अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Sep 2023 8:43 PM

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसके तहत कई सुरक्षा एजेंसियां और 19 दक्ष निशानेबाज महिला कमांडो की तैनाती के अलावा विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी आयोजन स्थल के कमांडर के रूप में सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसके तहत कई सुरक्षा एजेंसियां और 19 दक्ष निशानेबाज महिला कमांडो की तैनाती के अलावा विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी आयोजन स्थल के कमांडर के रूप में सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे.

undefined

अधिकारियों ने बताया कि 50000 से अधिक कर्मियों, के9 श्वान दस्तों और घुड़सवार पुलिस की सहायता से दिल्ली पुलिस शिखर सम्मेलन के दौरान कड़ी निगरानी रखेगी.

undefined

हवाई अड्डे से होटल तक और होटल से जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थलों तक, विदेशी प्रतिनिधियों को शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

undefined

व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस को भारतीय वायु सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसी विशेष केंद्रीय एजेंसियों द्वारा भी सहायता दी जा रही है.

undefined

मध्य प्रदेश के करेरा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र में चार सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण सत्र पूरा करने वाली कुल 19 निशानेबाज महिला कमांडों को भी शिखर सम्मेलन के दौरान तैनात किया जाएगा.

undefined

पुलिस ने पिछले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अन्य देशों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय समूहों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों का व्यापक मूल्यांकन भी किया है. ऐसे किसी भी विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए भी दिल्ली पुलिस पूरी तरह तैयार है.

undefined

जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को यहां प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा.

undefined

भारत जी20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में इस प्रभावशाली समूह के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन में 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के हिस्सा लेने की संभावना है.

undefined

पुलिस ने कहा कि जहां तक आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, विशेष पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारी कमांडर के रूप में जबकि पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारी जोनल कमांडर के रूप में तैनात रहेंगे.

undefined

अधिकारियों ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि शिखर सम्मेलन के दौरान किसी तरह की घुसपैठ, आतंकवादी घटना या गड़बड़ी न हो.

undefined

जी 20 में सुरक्षा के लिहाज से पूरे कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola