Energy Transition : भारत को ग्रीन हाइड्रोजन का लीडर बनाने के लिए नीति आयोग बना रहा रणनीति, रिपोर्ट जारी

नीति आयोग द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में यह कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में निवेश की सख्त जरूरत है. आयोग ने अपनी रिपोर्ट में देश में तीन ग्रीन हाइड्रोजन गैलरी विकसित करने की बात कही है.
G7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर क्लामेंट चेंज को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जतायी है और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन की बात कही है. पीएम मोदी ने जर्मनी के एलमौ में कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रतिबद्धताओं के प्रति भारत का समर्पण इसके प्रदर्शन से स्पष्ट है.
पीएम नरेंद्र मोदी की इस प्रतिबद्धता के बाद नीति आयोग ने एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें इस बात की मजबूती से वकालत की गयी है कि भारत को ग्रीन हाइड्रोजन का लीडर बनाया जायेगा. नीति आयोग ने ‘हरित हाइड्रोजन का उपयोग-भारत में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के अवसर’ शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित किया है.
नीति आयोग द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में यह कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में निवेश की सख्त जरूरत है. आयोग ने अपनी रिपोर्ट में देश में तीन ग्रीन हाइड्रोजन गैलरी विकसित करने की बात कही है.
नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र का लीडर बनाने के लिए निवेश को भरपूर सहयोग दिया जायेगा, ताकि भारत ग्रीन हाइड्रोजन का निर्यात भी कर सके. नीति आयोग की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि आयोग हाइड्रोजन नीति पर काम कर रहा है, ताकि भारत में कार्बन का उत्सर्जन कम से कम हो.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक विश्व में 60 गीगावट ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जायेगा. जिससे भारत को 500 गीगावाट रिन्युएबल एनर्जी का लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी. इस रिपोर्ट में पिछले एक साल में गहन परामर्श और विश्लेषण के बाद बनाया गया है जो भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में लीडर बनाने की क्षमता रखता है.
नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन से संबंधित बाजारों में मांग सृजित करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक खरीद और खरीद प्रोत्साहन का भी उपयोग कर सकती है. रिपोर्ट में यह सुझाव भी दिया गया है कि सरकार को वैश्विक हाइड्रोजन गठबंधन के जरिये हरित हाइड्रोजन और हरित हाइड्रोजन उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन देना चाहिए.
Also Read: Energy Transition : रिन्युएबल एनर्जी की हिस्सेदारी हुई 37%, 2030 का लक्ष्य 223 अरब डॉलर में पूरा होगा
ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया का अर्थ ऐसे हाइड्रोजन या अमोनिया से है, जिसका उत्पादन रिन्युएबल एनर्जी का उपयोग कर पानी की ‘इलेक्ट्रोलाइसिस’ विधि से होता है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि देश में हाइड्रोजन की मांग 2050 तक चार गुना हो सकती है, जो वैश्विक हाइड्रोजन मांग का करीब 10 प्रतिशत है. इसमें कहा गया है कि दीर्घकाल में इस्पात और भारी ट्रक बनाने वाली इकाइयां मांग को गति देंगी. कुल मांग में इनकी हिस्सेदारी 2050 तक करीब 52 प्रतिशत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










