Gujarat Election 2022: शिक्षा अब गुजरात में चुनावी एजेंडा, 'आप' और भाजपा आमने-सामने

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Oct 2022 8:09 AM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे गुजरात में सरकारी स्कूल भाजपा के शासन में ‘‘बहुत खराब स्थिति'' में हैं. प्रदेश के लोग अच्छे स्कूल चाहते हैं और मानते हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आने के बाद पांच साल के भीतर वहां की स्कूली शिक्षा प्रणाली को बदलने में सक्षम है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. प्रदेश में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ और सत्तारूढ़ दल भाजपा आमने सामने आ गये हैं. दरअसल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल की चुनौती को स्वीकार कर लिया है. पाटिल ने उन्हें गुजरात का दौरा करने और वहां के सरकारी स्कूलों का स्तर देखने का निमंत्रण दिया था. मनीष सिसोदिया ने चुनौती स्वीकार करते हुए उम्मीद जतायी है कि भाजपा नेता इससे नहीं पलटेंगे.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में राजनीतिक चर्चा में शिक्षा एक एजेंडा बनती नजर आ रही है, क्योंकि उन्होंने पाटिल को दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करने और यह देखने के लिए आमंत्रित किया कि कैसे ये स्कूल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिर्फ पांच वर्षों के नेतृत्व में विश्व स्तरीय बन चुके हैं.

भाजपा के शासन में ‘‘बहुत खराब स्थिति”

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे गुजरात में सरकारी स्कूल भाजपा के शासन में ‘‘बहुत खराब स्थिति” में हैं. प्रदेश के लोग अच्छे स्कूल चाहते हैं और मानते हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आने के बाद पांच साल के भीतर वहां की स्कूली शिक्षा प्रणाली को बदलने में सक्षम है. यहां चर्चा कर दें कि सिसोदिया की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आयी है जब पाटिल ने आप नेताओं पर गुजरात में लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्हें राज्य के सरकारी स्कूलों में उनके मानकों को देखने का निमंत्रण दिया है.

Also Read: Gujarat Election 2022: बाप रे! इतना डर? भाजपा पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट
निमंत्रण स्वीकार करता हूं

मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि भाजपा गुजरात अध्यक्ष सी आर पाटिल ने मुझे गुजरात के सरकारी स्कूलों का दौरा करने और वहां की सुविधाओं को देखने का निमंत्रण दिया है. मैं उनका निमंत्रण स्वीकार करता हूं और चाहता हूं कि वह जल्द ही हमारे दौरे की तारीख तय करने का काम करें. हम गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतूभाई वघानी के विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत करना चाहते हैं. और फिर राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों को देखने के लिए आगे बढ़ें.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola