Delhi Weather: दिवाली के दूसरे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, जानें मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Nov 2023 7:37 AM

विज्ञापन

New Delhi: People on the Kartavya Path amid clearer weather after a spell of rains, in New Delhi, Friday, Nov. 10, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI11_10_2023_000189B)

Delhi Weather: उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी से मौसम बदलता नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है. जानें दिवाली के दूसरे दिन राजधानी का मौसम कैसा है.

विज्ञापन
undefined

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो खबर दी है उसके अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. आनंद विहार में AQI 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और ITO में 263 AQI सोमवार की सुबह रिकॉर्ड किया गया.

undefined

दिल्ली के कई इलाकों से जो सोमवार सुबह तस्वीर आई उसमें दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी नजर आ रही है. देशभर में रविवार को धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया. पिछले वर्षों की तुलना में दिवाली के दिन राजधानी दिल्ली को थोड़ी राहत महसूस होती नजर आई. दरअसल, तुलनात्मक दृष्टी से बेहतर वायु गुणवत्ता दिवाली के दिन नजर आई.

undefined

दिवाली के दिन यानी रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता आठ साल में सबसे बेहतर रिकॉर्ड की गई. हालांकि, पटाखे जलाने और रात में तापमान कम रहने से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि सोमवार सुबह देखने को मिल रही है.

undefined

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को दिवाली पर पटाखों पर लगे बैन के बावजूद लोगों ने जमकर पटाखे जलाए. पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख था लेकिन चेतावनियों और पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद लोग नहीं माने…इस वजह से दिल्ली को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

undefined

इस बीच मौसम विज्ञानियों ने जो बताया है उसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं नजर आ रही है. दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई नजर आ सकती है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों पर भी नजर आने की संभावना है. अब यहां तेजी से ठंड बढ़ेगी.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हवा की रफ्तार भी 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola