Cow Dung: गर्मी से बचने का देसी जुगाड़, प्रिंसिपल ने गोबर से पोत दिया क्लासरूम, DU का बढ़ गया पारा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Apr 2025 9:51 PM
Pratyush Vatsala cow dung
Cow Dung: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला (Pratyush Vatsala) ने गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ लगाया. लेकिन उनका देसी जुगाड़ विवाद का कारण बन गया. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DU) की अध्यक्ष रौनक खत्री ने विरोध स्वरूप प्रिंसिपल के ऑफिस की दीवारों पर गाय का गोबर लगा दिया.
Cow Dung: दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला को कक्षा की दीवारों पर गाय का गोबर लगाते हुए देखा गया. उनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ. उन्होंने इसे गर्मी से बचने का देसी उपाय बताया. लेकिन गर्मी से बचने का देसी जुगाड़ विवाद का कारण बन गया.
डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने प्रिंसिपल ऑफिस की दीवारें लगाया गोबर का लेप
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DU) अध्यक्ष रौनक खत्री (Ronak Khatri) ने मंगलवार को लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य के कार्यालय की दीवारों पर गाय का गोबर पोत दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया. खत्री ने बताया, “इस तरह की पहल के लिए छात्रों से कोई सहमति नहीं ली गई. यदि आप रिसर्च करना चाहते हैं, तो इसे अपने घर पर करें.” खत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्राचार्य के वायरल वीडियो का संदर्भ दिया और तंज कसते हुए कहा कि वह और उनके समर्थक प्रिंसिपल ऑफिस की दीवारों को पोतकर उनकी मदद करने गए थे. उन्होंने लिखा, “हमें पूरा विश्वास है कि मैडम अब अपने कमरे से एसी हटवाकर उसे छात्रों को सौंप देंगी और कॉलेज को गाय के गोबर से लिपे आधुनिक और नेचुरल कुलर में चलाएंगी.”
प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला ने विवाद पर क्या बयान दिया
विवाद पर दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज के प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला ने कहा, “दूसरी मंजिल पर कैंटीन ब्लॉक में पोर्टा केबिन है. जो काफी पुराने हैं. वहां पर लास्ट ऑप्शन के रूप में क्लास होते हैं. पिछले 10 वर्षों में बुनियादी ढांचे का भी निर्माण हुआ है. फिर भी, छात्रों की संख्या अधिक है. वहां कभी-कभी कक्षाएं होती रही हैं. वे कमरे थोड़े उपेक्षित दिखते हैं. पंखे हैं. हम कुछ स्थानीय समाधान खोजने के लिए ईवीएस फैकल्टी के साथ बैठे थे. बैठक से कुछ सुझाव निकलकर सामने आए. गाय के गोबर को लेकर पहले ही रिसर्च हुए हैं. तो उसे ध्यान में रखकर हमने पोर्टा केबिन पर रिसर्च करने का सोचा. चूंकि पोर्टेकेबिन में कोई प्लास्टर नहीं था और यह दूसरी मंजिल पर स्थित है, इसलिए हमने ठंडक के प्रभाव को देखने के लिए मिट्टी के साथ गाय के गोबर से कुछ तैयार करने के बारे में सोचा. हमने एक अध्ययन करने का फैसला किया. जहां तक मेरे वीडियो का सवाल है, उस दिन छुट्टी थी…यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चों को उनकी कक्षाओं के बीच में परेशानी न हो, हमने उन दिनों ऐसा किया. मुझे लगा कि मुझे भी इसमें शामिल होना चाहिए…इसलिए, मैंने आगे बढ़कर इसे अपने आंतरिक संकाय समूह में साझा किया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










