Coronavirus Pandemic : 24 घंटे में कोरोना के 2487 नये मामले, भारत में आंकड़ा 40 हजार के पार, देखें अपने राज्य की स्थिति
Srinagar: A doctor collects sample from a man for COVID-19 test in a 'Red Zone' area of Bemina during ongoing nationwide lockdown, in Srinagar, Thursday, April 30, 2020. (PTI Photo/S. Irfan) (PTI30-04-2020_000121A)
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 83 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,306 हो गई है जबकि 2,487 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40,263 पर पहुंच गई है.
नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 83 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,306 हो गई है जबकि 2,487 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40,263 पर पहुंच गई है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 28,070 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है जबकि 10,886 लोग स्वस्थ हो गये हैं और एक मरीज विदेश चला गया है.
Also Read: Covid-19 : बंगाल में एक दिन में 41 नये मामले, दो की हुई मौत, मृतकों की संख्या बढ़ कर 50 हुई
संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. शनिवार शाम से अब तक हुई कुल 83 मौतों में से सबसे अधिक 36 मौत महाराष्ट्र में, 26 गुजरात में, मध्य प्रदेश में 11, राजस्थान में तीन, दिल्ली में तीन, तेलंगाना में दो और तमिलनाडु और बिहार में एक-एक मौत हुई है.
देश में घातक विषाणु के चलते हुई कुल 1,306 मौतों में से सर्वाधिक 521 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद 262 लोगों की गुजरात में, 156 की मध्य प्रदेश में, राजस्थान में 65, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है.
Also Read: Coronovirus India: कल से होगा Lockdown 3, जानिए मोदी सरकार ने क्या दी छूट और कहां होगी सख्ती
तमिलनाडु में मृतक संख्या 29, तेलंगाना में 28 जबकि कर्नाटक में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है. पंजाब में इस घातक बीमारी से 20 लोगों की जान गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर में आठ, केरल, बिहार और हरियाणा में चार-चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में मृतकों की संख्या 1,223 थी और मामलों की संख्या 37,776 थी.
Also Read: COVID-19 : चीन पर सख्त हुआ भारत, China से आये 63 हजार लोगों की India में नो इंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










