ePaper

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई देश की चिंता, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव आज करेंगे राज्यों के साथ समीक्षा बैठक

Updated at : 30 Nov 2021 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई देश की चिंता, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव आज करेंगे राज्यों के साथ समीक्षा बैठक

ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों के साथ कोरोना समीक्षा बैठक कर रहे हैं. बैठक में ओमिक्रॉन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

Coronavirus News, Omicron: कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे से पूरी दुनिया डरी हुई है. भारत में भी इस वेरिएंट को लेकर सावधानी बरती जा रही है. ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों के साथ कोरोना समीक्षा बैठक कर रहे हैं. बैठक में ओमिक्रॉन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही टेस्टिंग और ट्रैकिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया जा सकता है.

गौरतलब है कि ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर देश में पूरी तरह सावधानी बरत रही है. इस कड़ी में केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी करें, टेस्टिंग बढ़ाएं और कोरोना हॉटस्पॉट की भी निगरानी करें. बता दें कि कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और पूरी एहतियात बरत रही है. इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को तुरंत बंद करने की अपील की है.

इससे पहले, ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सोमवार को ही नयी गाइडलाइन जारी कर दी थी. नई गाइडलाइन के मुताबिक, एट रिस्क देशों से आने वाले सभी यात्रियों को आने के साथ ही कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा. टेस्टिंग की शर्त तब भी लागू होगी, जबकि आने वाले यात्री पूरी तरह वैक्सीनेटेड हों.

इसके अलावा अगर कोई पॉजिटिव नहीं भी पाये जाते हैं, तब भी उन्हें होम कोरेंटिन में रहना होगा. ‘एट रिस्क’ वाले देशों को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी. उन्हें 14 दिनों के लिए खुद की मॉनिटरिंग करनी होगी. ओमिक्रोन के खतरे की श्रेणी से जिन देशों को बाहर रखा गया है, वहां से आने वाले यात्रियों में पांच प्रतिशत की टेस्टिंग जरूर की जायेगी.

पॉजिटिव पाये जाने वाले यात्रियों को आइसोलेट किया जायेगा, सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी. निगेटिव पाये गये यात्री घर जा सकेंगे, पर सात दिन तक आइसोलेट रहना होगा और आठवें दिन फिर टेस्ट होगा और अगले सात दिन उन्हें मॉनीटिरिंग करनी होगी.

Also Read: 12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष की आज बड़ी बैठक, सत्र का कर सकते हैं बहिष्कार

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola