Coronavirus Updates: 24 घंटे में 1100 से अधिक की मौत, करीब 93000 नये केस, देश में मरीजों की संख्या 54 लाख के पार

Chennai: A man carries liquor from a wine shop, ahead of an intensified lockdown as announced by the government, to curb the spread of coronavirus disease, on the outskirts of Chennai, Thursday, June 18, 2020. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI18-06-2020_000255B)
coronavirus in india, bihar and jharkhand, corona latest update :देश और दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है. बीते 24 घंटे में 92000 से अधिक नये केस सामने आए हैं. जबकि विश्वभर में करीब 3 लाख नये केस दर्ज किए गए हैं. भारत में कोरोना से अब तक 86000 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है.
corona latest update : देश और दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है. बीते 24 घंटे में 92000 से अधिक नये केस सामने आए हैं. जबकि विश्वभर में करीब 3 लाख नये केस दर्ज किए गए हैं. भारत में कोरोना से अब तक 86000 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना केस पिछले 24 घंटों में 92,605 नए मामलों और 1,133 मौतों के साथ 54 लाख का आंकड़ा पार कर गए. देश में कुल मामले 54,00,620 हुए जिसमें 10,10,824 सक्रिय मामले, 43,03,044 ठीक है चुके हैं. वहीं अब तक 86,752 लोगों की मौत हुई है.
सात राज्यों के सीएम संग बातचीत करेंगे पीएम– वहीं 23 सिंतबर को पीएम मोदी सात राज्यों के सीएम संग बातचीत करेंगे. इनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश प्रमुख रूप से शामिल है. पीएम मोदी कोरोना को लेखर सभी मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लेंगे.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शनिवार को 861 पहुंच गयी. जबकि, 1616 नये मरीजों के सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,987 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बेगूसराय एवं सीतामढी जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
वहीं झारखंड में पिछले24 घंटे में कोरोना के 1222 नये संक्रमित मिले हैं. वहीं, 10 मरीजों की मौत हो गयी है. इनमें जमशेदपुर, रांची व पश्चिम सिंहभूम से दो-दो तथा चतरा, धनबाद, लातेहार व रामगढ़ से एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है. अब तक कुल 615 मरीजों की मौत हो गयी है. साथ ही 1274 स्वस्थ हुए हैं.
Posted by : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




