'राहुल गांधी की ताकत और समर्थन को पचा नहीं पा रही बीजेपी', डीके शिवकुमार ने सजा को बताया साजिश
डीके शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य राहुल गांधी के साथ हैं और उनकी अयोग्यता के खिलाफ हैं. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, हम उनका समर्थन करने के लिए एक मौन विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं क्योंकि वह देश के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं.
मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को बीजेपी की साजिश बताया.
राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है बीजेपी : शिवकुमार
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, चूंकि राहुल गांधी देश के लिए आवाज उठाना चाहते थे, इसलिए उन्हें कोर्ट द्वारा अभूतपूर्व सजा दी गई है. यह भाजपा नेताओं की राजनीतिक साजिश है, वे (भाजपा) राहुल गांधी की ताकत और समर्थन को पचा नहीं सके. हमने कर्नाटक में सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की, जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चले थे’.
राहुल गांधी के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी
डीके शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य राहुल गांधी के साथ हैं और उनकी अयोग्यता के खिलाफ हैं. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, हम उनका समर्थन करने के लिए एक मौन विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं क्योंकि वह देश के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं.
12 जुलाई को हर राज्य में मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने भाजपा पर राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराने के लिए घटिया चाल चलने का आरोप लगाते हुए घोषणा की कि विरोध स्वरूप इसके कार्यकर्ता और नेता 12 जुलाई को हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के पास ‘मौन सत्याग्रह’ करेंगे.
#WATCH | "Since Rahul Gandhi wanted to raise his voice for the nation, he has been given an unprecedented sentence by the judiciary. It is a political conspiracy by BJP leaders, they (BJP) could not digest the strength and support to Rahul Gandhi. We won all Assembly segments in… pic.twitter.com/KMaSkXOer9
— ANI (@ANI) July 10, 2023
भाजपा ने राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराने के लिए घटिया चाल चली
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि गांधी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सर्वाधिक मजबूत और मुखर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं. वेणुगोपाल ने कहा, बेहद सफल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद, राहुल गांधी ने लोकसभा में एक ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और अडानी समूह के बीच संबंधों का खुलासा किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि परिणामस्वरूप, भाजपा ने गांधी को संसद से अयोग्य ठहराने के लिए अपनी घटिया चाल चली.
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को गुजरात सेशन कोर्ट ने सुनायी दो साल की सजा
गौरतलब है कि गुजरात के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनायी है. जिसके बाद राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से भी हाथ धोना पड़ा. राहुल गांधी ने फैसले के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से भी उन्हें निराश हाथ लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










