Jammu Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस? राहुल गांधी का दौरा है खास
Jammu Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर में चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पहली बार यहां पहुंचेंगे. जानें दौरा क्यों है खास
Jammu Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर में चुनाव के ऐलान के बाद पार्टियां ज्यादा एक्टिव हो गईं हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जाएंगे. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के दोनों बड़े नेता पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा के लिए 21 एवं 22 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर होंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है.
जम्मू और श्रीनगर का दौरा करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी
केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि 21 और 22 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रमुख बैठकों के लिए जम्मू और श्रीनगर का दौरा करेंगे.
Read Also : Jammu Kashmir Election 2024: कश्मीरी पंडितों को क्या मिला और कितनी बदली सियासत? खास होगा जम्मू-कश्मीर में चुनाव
चार राज्यों के प्रभारियों के साथ हुई अहम बैठक
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने सोमवार को उन चार राज्यों के प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ तैयारियों तथा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पार्टी मुख्यालय में यह बैठक हुई. इसमें जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी मौजूद थे.
क्या पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन करेगी कांग्रेस?
कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के नवनियुक्त प्रमुख तारिक हमीद कर्रा की ओर से कहा गया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता विधानसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर संपर्क में हैं. जहां तक मेरी जानकारी है, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन के लिए केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया है.
जम्मू-कश्मीर में कब होंगे मतदान?
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीट पर तीन चरण में चुनाव होंगे. 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को यहां मतदान डाले जाएंगे. 4 जून को मतगणना होगी. साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










