Cloudburst Video : उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, मची तबाही, भयावह वीडियो आया सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Aug 2025 7:43 AM
चमोली में फटा बादल (File Photo)
Cloudburst Video : चमोली के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान पहुंचा है. थराली बाजार, तहसील और कई घरों में मलबा घुस गया. यही नहीं गाड़ियां दब गईं. सागवाड़ा गांव में एक युवती की मौत की खबर आ रही है. कुछ लोग लापता हैं. देखें भयावह वीडियो.
Cloudburst Video : उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात के बाद बादल फटने से भारी तबाही मची. इस घटना से थराली कस्बा, आसपास के गांव और बाजार पूरी तरह प्रभावित हुए. भारी बारिश और मलबे से कई घर, दुकानें और सड़कें बह गईं. प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके और मदद पहुंचाई जा सके. बादल फटने के बाद का भयावह वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.
Devastating Cloud Burst at chepron Tharali in chamoli district Uttarakhand #cloudburst #Uttarakhand pic.twitter.com/qV0vxO5c3r
— Ankit Rawat 45 (@ankitrwtt045) August 23, 2025
इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. डर से लोग घरों से बाहर भागने लगे. पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत कार्य के लिए गांव पहुंचीं. चेपड़ों बाजार में मलबे से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा. एक व्यक्ति के लापता होने की खबर से स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें : Watch Video: किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटा, भयावह वीडियो आया सामने
बारिश और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें : पुलिस
जिला मजिस्ट्रेट राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. पिथौरागढ़ में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि थल–मुनस्यारी और मुनस्यारी–मिलम सड़कें भूस्खलन के कारण बंद कर दी गई हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें.
⛈️ Midnight Cloudburst Wreaks Havoc in Chamoli’s Tharali (Radibagad)! Homes, SDM residence & vehicles buried under debris, power cut deepens chaos—rescue ops underway #BreakingNews #UttarakhandNews #Chamoli #Cloudburst #India #DhamiSarkar #CMO #Uttarakhand #DisasterAlert #SDRF pic.twitter.com/iyPpa7pj1U
— उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस/Uttarakhand News Xpress (@UkExpressnews) August 23, 2025
मौसम विभाग का आया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और अल्मोड़ा सहित कई जिलों में गरज, बिजली गिरने और बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है. यह अलर्ट शनिवार दोपहर तक प्रभावी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










