Watch Video: किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटा, भयावह वीडियो आया सामने

Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Aug 2025 10:01 AM

विज्ञापन

Kathua Cloud Burst

Kathua Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के घाटी इलाके में बादल फटने की घटना हुई है. इसके बाद कई घर मलबे और बाढ़ के पानी में दब गए. जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे को भी नुकसान पहुंचा है. राहत और बचाव के लिए टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं. बादल फटने के बाद का भयावह वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Kathua Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश के दौरान बादल फट गया. इससे घाटी इलाके में कई घर मलबे और बाढ़ के पानी में दब गए. राहत और बचाव के लिए टीमें मौके पर हैं और लगातार हालात को संभालने की कोशिश कर रही हैं. बादल फटने के बाद का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. देखें वीडियो.

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़कें पानी में डूब चुकी हैं. चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. आगे वीडियो में पुलिस स्टेशन दिखाई देता है, जहां पूरा परिसर पानी से भर चुका है. इसे देखकर मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बादल फटने से 4 लोगों की मौत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “जंगलोट इलाके में बादल फटने की खबर मिलने के बाद मैंने कठुआ के एसएसपी शोभित सक्सेना से बात की है. इस घटना में 4 लोगों की मौत की जानकारी मिली है. इसके अलावा रेलवे ट्रैक, नेशनल हाईवे और कठुआ थाना भी प्रभावित हुआ है. हालात संभालने के लिए प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत सक्रिय हो गए हैं. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. मृतकों के परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

खोज और बचाव का काम जोरों पर

इलाके में बचाव और राहत कार्य चल रहा है. एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट उत्तम सिंह जानकारी देते हुए बताया है कि बचाव मिशन के लिए तीन दल इलाके में तैनात हैं. उन्होंने कहा है कि खोज और बचाव का काम पूरे जोरों पर चल रहा है.

यह भी पढ़े: Shubhanshu Shukla: ‘जीवन गाड़ी है और समय उसका पहिया’, Axiom-4 मिशन पूरा कर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, साझा किया भावुक संदेश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola