Chhattisgarh IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया एक और धमाका, दो जवान घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jan 2025 9:38 PM
Chhattisgarh IED Blast
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने रविवार यानी 12 जनवरी को एक और IED ब्लास्ट किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए.
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को नक्सलियों ने एक और IED विस्फोट किया. जिसमें दो जवान घायल हो गए. बीजापुर पुलिस ने बताया- “विस्फोट में कुटरू पुलिस स्टेशन के दो जवान घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब जवान आज एरिया डोमिनेशन ड्यूटी कर रहे थे. घायलों का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है. घायल जवानों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं.”
बीजापुर मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर
बीजापुर में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली. जवानों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया. भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. जिसमें 1 एसएलआर राइफल, 12 बोर राइफल, सिंगल शॉट राइफल और बीजीएल लांचर बरामद किया गया है.
यह भी पढ़ें: Bijapur Naxal Encounter: जवानों ने शहादत का लिया बदला, 5 नक्सलियों को मार गिराया- हथियारों का जखीरा बरामद
6 जनवरी को नक्सलियों ने किया था बड़ा धमाका, एक ड्राइवर और 8 जवान शहीद
इससे पहले नक्सलियों ने 6 जनवरी को बड़ा धमाका किया था. आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया था. जिसमें 8 जवान शहीद हो गए थे और ड्राइवर की भी मौत हो गई थी. शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों में से पांच सुरक्षाकर्मी नक्सलवाद छोड़कर पुलिस बल में शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें: Naxal Encounter: तीन दिन में लिया बीजापुर का बदला, सुकमा में 3 नक्सली ढेर
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की सेंटरिंग गिरने से दो की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










