पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Apr 2026 9:00 AM
पंजाब बस दुर्घटना की तस्वीर (Photo: PTI)
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस आनंदपुर साहिब से लौटते वक्त पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में SSP शुभम अग्रवाल ने बताया कि बैसाखी के दिन बस्सी इलाके से श्रद्धालुओं का एक जत्था आनंदपुर साहिब दर्शन करने गया था. रात करीब 9 से 10 बजे के बीच लौटते वक्त बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे हादसा हो गया. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसे में कई लोग घायल हो गए. इनमें से करीब 9 घायलों को तुरंत फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद बस को सड़क से हटाया गया ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो. पुलिस, प्रशासन, DSP और SHO समेत सभी टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं.
VIDEO | Punjab: A bus carrying devotees overturned in Fatehgarh Sahib while returning from Anandpur Sahib, killing six and injuring 21 others.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
Fatehgarh Sahib SSP Shubham Agarwal, says, “In the morning, on the occasion of Baisakhi, a group of devotees from Bassi constituency had… https://t.co/hgYKptVBn5 pic.twitter.com/hukLvlYid9
पंजाब में ये हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा के पास हुआ. बस में सवार श्रद्धालु मेन माजरी के रहने वाले थे. वे बैसाखी पर आनंदपुर साहिब से माथा टेककर लौट रहे थे. DSP राज कुमार के मुताबिक इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










