Budget Session 2025 : पीएम मोदी ने कहा- 10 साल में पहला सत्र जब विदेश से चिंगारी नहीं आई
पीएम नरेंद्र मोदी
Budget Session 2025 : बजट सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा. बजट से विश्वास बढ़ेगा. विपक्ष पर तंज करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले 10 साल में यह पहला सत्र है जब विदेशी चिंगारी नहीं आई है.
Budget Session 2025 : आज से संसद में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं. तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है. गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी. यह उम्मीद करता हूं. विपक्ष पर तंज करते हुए पीएम ने कहा कि 2014 के बाद यह पहला सत्र है जब विदेश से कोई चिंगारी नहीं आई है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्र से पहले समस्या पैदा करने के लिये विदेश से कोई कोशिश नहीं हुई. नहीं तो यहां विवाद को हवा देने वाले बैठे हैं. इस बात को मीडिया के लोगों ने भी गौर किया होगा.
पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
- संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि वे गरीबों और मध्यम वर्ग पर कृपा बरसाएं.
- प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह बजट सत्र ‘विकसित भारत’ के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में नया आत्मविश्वास, ऊर्जा का संचार करेगा.
- पीएम मोदी ने कहा कि हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन और समान अधिकार मिले इस विषय पर फैसले होंगे.
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”इस बजट सत्र में सभी सांसद, विशेषकर युवा सांसद, विकसित भारत को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे, क्योंकि यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर है. वे विकसित भारत के साक्षी बनेंगे. मुझे उम्मीद है कि हम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.”
5. प्रधानमंत्री ने कहा, ”तीसरे कार्यकाल में हम भारत के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे. हम मिशन मोड पर आगे बढ़ रहे हैं.”
6. प्रधानमंत्री ने कहा, ” संसद के इस सत्र में कई ऐतिहासिक विधेयकों और संशोधनों पर चर्चा होगी. उचित और विस्तृत चर्चा के बाद इन्हें कानून का रूप दिया जाएगा. ”
एक फरवरी को आम बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी. बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










