ePaper

PM आवास में गूंजा- ‘बोले सो निहाल...’, ‘बांके बिहारी लाल की जय’, मोदी ने कहा- ये देश आपका है

Updated at : 19 Feb 2022 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
PM आवास में गूंजा- ‘बोले सो निहाल...’, ‘बांके बिहारी लाल की जय’, मोदी ने कहा- ये देश आपका है

PM आवास में गूंजा- ‘बोले सो निहाल...’, ‘बांके बिहारी लाल की जय’, मोदी कहा- ये देश आपका है...जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दिल्ली स्थित आवास में शनिवार (19 फरवरी 2022) को ‘बोले सो निहाल…’ (Bole So Nihal…) और ‘बांके बिहारी लाल की जय’… (Banke Bihari Lal Ki Jai…) से गूंज उठा.. पीएम मोदी ने अफगानिस्तान (Afghanistan) से आये सिखों (Sikhs) और हिंदुओं (Hindus) के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि यह देश उनका है. पीएम मोदी ने हिंदुओं-सिखों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद कहा कि मैं यहां आपका स्वागत नहीं कर रहा. यह आपका ही देश है.

पीएम मोदी को भारत ही नहीं दुनिया के पीएम बताये

इससे पहले सिख प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि आप सिर्फ हिंदुस्तान के नहीं, पूरी दुनिया के प्रधानमंत्री हो. मैं देखता हूं कि जब भी दुनिया के किसी कोने में कोई समस्या आती है, आप पूरी तत्परता के साथ उस समस्या का हल करने की पहल करते हैं. यह बहुत बड़ी बात है.

सिख प्रतिनिधि ने कहा- मेरी आंखों में आ गये आंसू

वहीं, एक अन्य प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी आंखों में उस वक्त आंसू आ गये, जब पीएम मोदी ने हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri), मनजिंदर सिंह सिरसा (Manajinder Singh Sirsa) से कहा कि बड़े अदब और सत्कार के साथ आप हमारी तरफ से गुरुग्रंथ साहिब (Guru Granth Sahib) की सवारी साहब को लेकर आओ. यह हमारे लिए जिंदगी है. यह हमारी जान है.

Also Read: अफगानिस्तान के हालात पर दिल्ली में मंथन: पीएम मोदी ने की सात देशों के NSA से मुलाकात
गुरुग्रंथ साहिब के बारे में बोले पीएम मोदी

इस पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि गुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप हमारे लिए भी उतना ही श्रद्धेय है. इसलिए हमारे मंत्री जी स्वयं गये और सम्मानपूर्वक गुरुग्रंथ साहिब को लेकर आये. उसे सही स्थान पर स्थापित किया. यह हमारी महान विरासत है. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बोले सो निहाल…. सत श्री अकाल के नारे लगाये.

https://twitter.com/ANI/status/1494955007481094145
सिख-हिंदू प्रतिनिधिमंडल ने किया पीएम मोदी का सम्मान

एक अन्य प्रतिनिधि ने कहा कि कोई नहीं सुन रहा था. मैंने सबसे कहा, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी. आपने सीएए के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी. आपने सीएए के बाद बड़ी संख्या में लोगों को भारत में रहने का मौका दिया. पीएम मोदी का इस प्रतिनिधिमंडल ने सम्मान भी किया. इससे पीएम मोदी बहुत प्रसन्न हुए.

करजई साहब बहुत खुश होंगे- मोदी

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में इस पहनावे का क्या महत्व है, इसे मैं बखूबी समझता हूं. अगर करजई साहब इसे देख रहे होंगे, तो वे बहुत ही प्रसन्न हो जायेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि यह पहनावा अफगानिस्तान के हिंदू भी बड़े गर्व के साथ पहनते हैं.

Also Read: अफगानिस्तान को आतंकवाद का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा, G20 सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा

ये देश आपका है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान से आये इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब यहां आये हैं. यह घर आपका है. आप हमारे यहां मेहमान नहीं हैं. ये आपका घर है. ये हिंदुस्तान आपका ही घर है. और हर हिंदुस्तानी आपके प्रति उतना ही प्यार और सम्मान रखता है. पीएम मोदी से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कठिन से कठिन समय में आपकी सरकार ने हमारी भरपूर मदद की.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन