Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले MP के शिक्षक पर गिरी गाज, कर दिये गये निलंबित
जनजातीय मामले के विभाग के तहत जिले के कंसाया में संचालित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजेश कन्नोजे ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी. उन्हें एक दिन बाद 25 नवंबर को निलंबित कर दिया गया.
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्यप्रदेश में जारी है. जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी यात्रा में शामिल हो रहे हैं. लेकिन इस यात्रा में शामिल होना एक सरकारी स्कूल टीचर को भारी पड़ गया. राहुल के साथ पदयात्रा करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया.
महत्वपूर्ण कार्य का हवाला देकर शिक्षक ने ली थी छुट्टी, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में हुए शामिल
जनजातीय मामले के विभाग के तहत जिले के कंसाया में संचालित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजेश कन्नोजे ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी. उन्हें एक दिन बाद 25 नवंबर को निलंबित कर दिया गया. जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त एनएस रघुवंशी ने कहा, कन्नोजे को सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन और एक राजनीतिक रैली में भाग लेने के लिए निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी थी लेकिन उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं. आदेश के अनुसार कन्नोजे ने 24 नवंबर को एक राजनीतिक दल द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया.
Also Read: Bharat Jodo Yatra: महात्मा गांधी की तरह महान नेता बनेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस के अच्छे दिन आयेंगे
कांग्रेस का शिवराज सरकार पर हमला
इधर कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर बड़ा हमला किया है. पार्टी मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा, शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भाग लेने की अनुमति दी है, लेकिन एक आदिवासी राजेश कन्नोजे को एक गैर-राजनीतिक रैली के दौरान राहुल गांधी को ‘तीर-कामन’ देने के लिए निलंबित कर दिया है. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से 23 नवंबर को पहुंची भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










