'भारत जोड़ो यात्रा कर राज्यों का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी', असम के सीएम का कांग्रेस पर तगड़ा हमला
असम के सीएम सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का थीम ही गलत है. अगर कांग्रेस ने स्वच्छ भारत, शिक्षा या स्वास्थ्य के लिए मार्च शुरू किया होता, तो देश की जनता के लिए कुछ मायने रखता.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर ताजा हमला किया है. सरमा ने कहा, इस यात्रा की कोई जरूरत नहीं है, देश पहले से ही एकजुट है.
कांग्रेस की थीम पूरी तरह से गलत: सरमा
असम के सीएम सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का थीम ही गलत है. अगर कांग्रेस ने स्वच्छ भारत, शिक्षा या स्वास्थ्य के लिए मार्च शुरू किया होता, तो देश की जनता के लिए कुछ मायने रखता.
'No need for Bharat Jodo, country already united': Assam CM attacks Cong
Read @ANI Story | https://t.co/sExT6w1Mvz#Assam #HimantaBiswaSarma #BharatJodoYatra #Congress #BJP pic.twitter.com/1545lBB5er
— ANI Digital (@ani_digital) December 1, 2022
क्या मध्य प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्य एकजुट नहीं हैं : सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कई राज्यों में लंबी पदयात्रा करने पर कांग्रेस के ऊपर गंभीर आरोप लगाया और पूछा, मध्य प्रदेश, ओडिशा या अन्य राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा करने का क्या मतलब है? क्या ये राज्य भारत के साथ नहीं हैं? क्या राहुल गांधी अनोखे तरीके से देश को एकजुट करने के लिए निकल पड़े हैं.
भारत जोड़ो यात्रा कर राज्यों का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हम सभी एकजुट हैं. यदि कोई शांति, सद्भावना और एकता वाले राज्य में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करता है, तो यह राज्यों का अपमान करने जैसा ही है. ऐसा कर कांग्रेस यह बताना चाहती है कि ये राज्य भारत के साथ नहीं हैं.
150 दिनों में 3500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी
गौरतलब है कि राहुल गांधी 150 दिनों में 3500 किलोमीटर की यात्रा करने वाले हैं. फिलहाल राहुल 85 दिनों में देश के 7 राज्यों की 36 जिलों की यात्रा कर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे हैं. राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो यात्रा और 1175 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से शुरू की थी और 150 दिनों में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










