Murder in Bengaluru : महालक्ष्मी के शव के 50 से अधिक टुकड़े करने वाले ने कर ली आत्महत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश
Murder in Bengaluru
Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में महिला की हत्या कर दी गई थी. हत्या करके शव के 50 से ज्यादा टुकड़े किए गए और फ्रिज में रख दिया गया. जानें मामले का ताजा अपडेट
Murder in Bengaluru : बेंगलुरु में महालक्ष्मी की नृशंस हत्या के बाद से कई तरह की खबरें आ रहीं थीं. इस बीच मामले ने कुछ अलग मोड़ ले लिया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि 29 वर्षीय महालक्ष्मी की हत्या के मुख्य संदिग्ध का ओडिशा में शव मिला है. ऐसा लग रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली है. महालक्ष्मी का क्षत-विक्षत शव उसके बेंगलुरु स्थित आवास के रेफ्रिजरेटर में मिला था. सेंट्रल बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने बताया कि आरोपी मुक्तिराजन प्रताप रॉय ने पुलिस के डर से खुद की जान ले ली. पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी.
इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा था कि पुलिस को संदिग्ध के ओडिशा में होने की सूचना मिली थी और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें भेजी गयी है. हमने मामले को बहुत गंभीरता से लिया है, क्योंकि इस हत्या ने पूरे बेंगलुरु को हिलाकर रख दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने रॉय की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में की और ओडिशा में कई जगह पर उसका लोकेशन ट्रेस किया गया है. पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
पेड़ से लटकी मिली लाश
ओडिशा के भद्रक इलाके में पेड़ से लटकी लाश मिली. मृतक की पहचान मुक्ति रंजन राय के रूप में की, जिसके पास से एक बैग, नोटबुक और स्कूटी मिली. सुसाइड नोट में मुक्ति ने कबूल किया कि उसने बैंगलोर में महालक्ष्मी नाम की एक महिला की हत्या की थी और शव के टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रख दिया.
Read Also : Murder in Bengaluru : महालक्ष्मी के शव के 50 से अधिक टुकड़े करके पश्चिम बंगाल भागा अपराधी, पति को अशरफ पर शक
अंग-काटकर शरीर को फ्रिज में रख दिया गया
गत शनिवार को खबर आई थी कि महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई है. हत्या बहुत ही बेरहमी से किया गया जिसने पूरे देश को हिला दिया. इस क्राइम की तुलना 2022 में दिल्ली के श्रद्धा वाकर मामले से की जाने लगी, वहां पीड़िता के भी अंग-काटकर शरीर को फ्रिज में रख दिया गया था. महालक्ष्मी का शव उसकी मां और बहन ने व्यालिकावल स्थित उसके घर पर पाया, जिसे कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में छिपा दिया गया था.
शव के 50 से अधिक टुकड़े किये गए
पुलिस ने पहले बताया था कि मल्लेश्वरम इलाके की एक बिल्डिंग में हत्या कर शव के 50 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद हुए हैं. बेंगलुरु पुलिस ने अशरफ नाम के शख्स को हिरासत में लिया था और उससे पूछताछ की थी जिसे महालक्ष्मी के पति ने आरोपी बताया था. पहले खबर आई थी कि महिला के शव के 30 टुकड़े किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










