Murder in Bengaluru : महालक्ष्मी के शव के 50 से अधिक टुकड़े करके पश्चिम बंगाल भागा अपराधी, पति को अशरफ पर शक

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Murder in Bengaluru

Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में महिला की हत्या कर दी गई. हत्या करके शव के 50 से ज्यादा टुकड़े किए गए और फ्रिज में रख दिया गया. जानें पुलिस ने क्या कहा

विज्ञापन

Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के खौफनाक महालक्ष्मी मर्डर कांड की जांच पुलिस कर रही है. मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के अनुसार, मल्लेश्वरम इलाके की एक बिल्डिंग में हत्या कर शव के 50 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद हुए हैं. बेंगलुरु पुलिस ने अशरफ नाम के शख्स को हिरासत में लिया था और उससे पूछताछ की थी जिसे महालक्ष्मी के पति ने आरोपी बताया था. पहले खबर आई थी कि महिला के शव के 30 टुकड़े किये गये हैं.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि 29 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में की है. महालक्ष्मी की मां और बहन को उनके घर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी.

पुलिस संदिग्धों को पकड़ती है : परमेश्वर

मीडिया से बात करते हुए परमेश्वर ने कहा कि कुछ जानकारी पहले ही एकत्र कर ली गई है, जिसे मैं अभी नहीं बता सकता, लेकिन हम जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल लोगों को पकड़ लेंगे. उन्होंने आरोपी के पश्चिम बंगाल से होने का संकेत दिया. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों को पकड़ती है और उनसे पूछताछ करती है. यदि कोई (अपराध कबूल कर लेता है) तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा. मृत महिला के अलग रह रहे पति ने उसके एक परिचित व्यक्ति पर वारदात में शामिल होने का संदेह जताया है.

पश्चिम बंगाल में छिपा है मुख्य संदिग्ध

सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर चल रही है कि अपराधियों का पता लगाने के लिए कई जांच दल बनाए गए हैं. अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कुछ टीम देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गई हैं. बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. मुख्य संदिग्ध की पहचान हो गई है, लेकिन हम उसे अभी तक नहीं पकड़ पाए हैं. संदिग्ध के पश्चिम बंगाल में होने के सुराग मिलने के बाद पुलिस की एक टीम उस राज्य में भेजी गई है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध बेंगलुरु में काम करता था और महिला की हत्या के बाद से ही लापता है.

Read Also : Murder in Bengaluru : बेंगलुरु में झारखंड की महिला की हत्या, शव के 30 से ज्यादा टुकड़े करके फ्रिज में रखा

अशरफ नामक व्यक्ति पर संदेह है पति को

इस बीच, पीड़िता के अलग हुए पति हेमंत दास को अशरफ नामक व्यक्ति पर संदेह था, जिसके साथ महालक्ष्मी का कथित तौर पर संबंध था. पुलिस ने अशरफ से पूछताछ की, लेकिन उसे जाने दिया, क्योंकि पाया गया कि वह पिछले कुछ महीनों से पीड़िता के संपर्क में नहीं था. सोमवार को पुलिस ने अशरफ और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की. सूत्रों ने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से महालक्ष्मी के संपर्क में नहीं है, जबकि उसके मोबाइल की जांच की जा रही है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola