Murder in Bengaluru : बेंगलुरु में झारखंड की महिला की हत्या, शव के 30 से ज्यादा टुकड़े करके फ्रिज में रखा

Updated:
विज्ञापन

jharkhand woman Murder in Bengaluru

Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में झारखंड की महिला की हत्या कर दी गई है. हत्या करके शव के 30 से ज्यादा टुकड़े किए गए और फ्रिज में रख दिया गया.

विज्ञापन

Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में एक महिला की हत्या के बाद शव के 30 से ज्यादा टुकड़े करने का मामला सामने आया है. महिला झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, झारखंड की 29 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार को बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में एक फ्लैट के रेफ्रिजरेटर में मिला. शव को सबसे पहले मृतक के मकान मालिक ने देखा, जो दो दिनों से पड़ोस में फैली दुर्गंध का पता लगा रहा था. जब वह फ्लैट में दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के घर में फ्रिज खोलकर देखा तो शव के टुकड़े नजर आए. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी. महिला की पहचान हेमंत दास की पत्नी महालक्ष्मी के रूप में हुई है, जो फ्लैट में अकेली रहती थी. पुलिस ने 165 लीटर के रेफ्रिजरेटर से 30 टुकड़े बरामद किए हैं.

पड़ोसियों ने सोचा सड़े हुए भोजन की दुर्गंध है

पड़ोसियों ने शुरू में सोचा कि सड़े हुए भोजन की वजह से घर से दुर्गंध आ रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जब बदबू ज्यादा फैली तो उन्होंने उसी बिल्डिंग में रहने वाले फ्लैट के मालिक जयराम को इसकी सूचना दी. फ्लैट बाहर से बंद था. वह बहुत बदबू आने के बावजूद फ्लैट में घुसा और फ्रिज खोला जिसमें सूखा खून और क्षत-विक्षत शव दिखा. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.

12 सितंबर से महिला का मोबाइल था बंद

बताया जा रहा है कि महिला का पति अपनी बेटी के साथ अलग रहता है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. हेमंत दास के साथ घरेलू कलह के बाद पीड़िता पांच महीने पहले इस फ्लैट में रह रही थी. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या करीब चार-पांच दिन पहले की गई होगी. 12 सितंबर को उसका मोबाइल बंद हो गया था.

Read Also : श्रद्धा हत्याकांड: ‘सबूत मिटाने के लिए किये शव के टुकड़े’, कोर्ट ने आफताब पर तय किये आरोप

शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला: पुलिस

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि व्यालिकावल पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला. ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या 4-5 दिन पहले की गई है. शव की पहचान हो गई है. जांच जारी है. हम जांच के बाद ज्यादा जानकारी दे सकेंगे. महिला कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola