PM मोदी के कारण ‘बाढ़’, केंद्र सरकार को ममता बनर्जी की चिट्ठी- ‘राज्य में मैन मेड जलप्रलय, DVC जिम्मेदार’
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Aug 2021 6:43 PM
Bengal Flood 2021: पीएम मोदी के बारिश से जुड़े सवाल पर सीएम ममता बनर्जी ने बाढ़ को लेकर शिकायत की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बारिश के कारण बाढ़ नहीं आई है. केंद्र सरकार के डीवीसी की तरफ से पानी छोड़े जाने के करण पश्चिम बंगाल में ‘मैन मेड’ बाढ़ है.
पश्चिम बंगाल में जलप्रलय, बाढ़ से 16 लोगों की मौत
सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की शिकायत
ममता बोलीं- डीवीसी के कारण राज्य में मैन मेड बाढ़
Bengal Flood 2021: पश्चिम बंगाल में बाढ़ जैसे हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम ममता बनर्जी के बीच फिर से ठन गई है. बुधवार की सुबह सीएम ममता बनर्जी ने फोन पर पीएम मोदी से शिकायत की थी. फिर, चिट्ठी लिखकर पश्चिम बंगाल की बाढ़ को ‘मैन मेड’ मतलब ‘मानव निर्मित’ करार दिया. इसके लिए दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) को जिम्मेदार बताया गया.
डीवीसी नदी की गाद को साफ नहीं कर रहा है. दूसरी तरफ आवश्यकता से अधिक पानी भी छोड़ा जा रहा है. अभी तक दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इसके कारण हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्दमान, पश्चिम बर्दमान, पश्चिम मेदिनीपुर और बीरभूम जिला बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. बंगाल में बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो चुकी है.केंद्र सरकार को लिखे राज्य सरकार की चिट्ठी का हिस्सा
बताया जाता है कि बुधवार को सीएम ममता बनर्जी हावड़ा के आमता और उदय नारायणपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कार से जा रही थी. इसी दौरान उनकी पीएम मोदी से फोन पर बात हुई थी. पीएम मोदी के बारिश से जुड़े सवाल पर सीएम ममता बनर्जी ने बाढ़ को लेकर शिकायत की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बारिश के कारण बाढ़ नहीं आई है. केंद्र सरकार की डीवीसी की तरफ से ज्यादा पानी छोड़ने के करण पश्चिम बंगाल में ‘मैन मेड’ बाढ़ है.
पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि डीवीसी ने तकरीबन 54,000 क्यूसेक पानी छोड़ने की बात मानी है. सच्चाई में अब तक 2,00000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है. इससे हावड़ा, हुगली और मिदनापुर के कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं. पहले भी कई मौके पर सीएम ममता बनर्जी बाढ़ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा चुकी हैं. पश्चिम बंगाल की बात करें तो लगातार बारिश से हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव के हालात पैदा हो गए हैं. इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें भी हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










