22 सितंबर से GST बचत उत्सव, पीएम मोदी ने गिनाए फायदे, जानें प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Sep 2025 6:02 PM
GST 2.0: जीएसटी 2.0 में क्या है खास
Benefits of GST 2.0: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि कल से GST 2.0 लागू हो जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही ताकत मिलेगी. आज जाने-अनजाने में कई विदेशी चीजें हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई हैं, जिनका हमें पता भी नहीं है. हमें इनसे मुक्ति पानी होगी. हमें वो सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो जिसमें हमारे लोगों की मेहनत और पसीना लगा हो, हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना होगा. गर्व से कहो कि ये स्वदेशी है, मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं, ये हर भारतीय का स्वभाव बनना चाहिए, ऐसा होने पर ही भारत विकसित होगा.
Benefits of GST 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 सितंबर) देश के नाम संबोधन में देशवासियों को नवरात्रि शुभकामनाएं दी. अपने भाषण में उन्होंने जीएसटी 2.0 की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि 22 सितंबर से नवरात्रि का प्रथम दिवस है और इसी दिन से नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे देश के मध्यम वर्गीय परिवार को काफी फायदा पहुंचेगा. पीएम मोदी ने कहा ‘नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. कल, नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे. यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीजें ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे. इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा.” पेश है जीएसटी 2.0 की 10 बड़ी बात.
- पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी (GST) सुधारों का फैसला आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम है. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की देश में कई तरह के टैक्स लगते थे, लेकिन हमने देशहित में सभी को जीएसटी के दायरे में लाया. अब देश दर्जनों टैक्स के जाल से मुक्त हो गया है. वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हो गया है.
- प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, जीएसटी सुधार हर परिवार में खुशहाली लाएंगे, भारत की विकास गाथा को गति देंगे.
- खबर मोदी संबोधन पांच खबर मोदी संबोधन पांच आयकर छूट सीमा बढ़ाने और जीएसटी सुधारों से लोगों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर छूट, जीएसटी सुधारों का हवाला दिया. पीएम मोदी ने कहा यह फैसला गरीबों, नव-मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए डबल बोनांजा ऑफर है.
- पीएम मोदी ने अपने 19 मिनट के भाषण में कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स को देश की जरूरत के हिसाब से हमने रिफार्म किया है. उन्होंने कहा कि यह सुधार भारत के विकास को नई गति देंगे.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी में सुधार मध्यम परिवारों पर खर्च के बोझ को हल्का करेंगे, बल्कि निवेश के लिए एक आदर्श माहौल बनाने में सहायता करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में रिफॉर्म का असली मकसद इसके ढांचे को सरल बनाना है.
- पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने सिर्फ दो जीएसटी स्लैब- 5 फीसदी और 18 फीसदी तो रखा है. एक 40 फीसदी का तीसरा जीएसटी स्लैब भी है, इसमें तंबाकू समेत अन्य स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं को रखा गया है.
- पीएम मोदी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली है, वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही ताकत मिलेगी.
- प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन में स्वदेशी पर जोर दिया. पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें विदेशी चीजों से मुक्ति पानी होगी हमें वही सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो. हमें स्वदेशी के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि इससे भारत का हर राज्य विकसित होगा और भारत विकसित होगा.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा. देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी… मैं अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों और बचत उत्सव के लिए देश भर के लाखों परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ये सुधार भारत की विकास गाथा को गति देंगे, व्यापार को सरल बनाएंगे, निवेश को अधिक आकर्षक बनाएंगे और विकास की दौड़ में हर राज्य को समान भागीदार बनाएंगे.”
इसे भी पढ़ें- PM Modi Address To Nation: राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी, GST बचत उत्सव से सबका मुंह मीठा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










