Azam Khan: 23 महीने बाद सीतापुर जेल से बाहर निकले आजम खान, 72 मामलों में मिली जमानत

आजम खान की फाइल फोटो
Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान करीब 23 महीने के बाद मंगलवार को यानी आज सीतापुर जेल से बाहर निकल गए हैं. उनको सभी 72 मामलों में कोर्ट से जमानत मिली है. उनकी रिहाई से पहले पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर थी. जेल के बाहर और सीतापुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 23 महीने के बाद जमानत पर रिहा हो गए हैं. दोपहर करीब 12 बजे उनकी रिहाई हुई. गाड़ी के अंदर से उन्होंने अपने समर्थकों को सलाम किया. उनकी रिहाई से पहले जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. पुलिस ड्रोन से इलाके की निगरानी कर रही है.
सीतापुर में धारा 163 लागू
आजम खान की रिहाई से पहले सीतापुर में धारा 163 लागू कर दी गई थी. हर जगह पुलिस की तैनाती कर दी गई है. सीतापुर जेल, जहां आजम खान कैद हैं, उसके आस-पास कड़ी सुरक्षा है.
आजम खान के बसपा में शामिल होने की खबर को शिवपाल ने किया खारिज
सपा नेता आजम खान की आज सीतापुर जेल से रिहाई पर पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “सरकार ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाया था. लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दे दी. इसलिए, हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं…सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है.” बसपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा, “ये सभी खबरें झूठी हैं. सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है.”
17 अक्टूबर 2023 को हुई थी आजम खान की गिरफ्तारी
आजम खान को 17 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था. उनपर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें 6 मामलों में उन्हें सजा मिली है. सजा मिलते ही उनकी सांसदी चली गई थी.
‘क्वालिटी बार’ मामले में आजम खान को मिली जमानत
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर जिले में ‘क्वालिटी बार’ को कथित तौर पर हड़पने के एक आपराधिक मामले में 18 सितंबर को को जमानत दे दी.
क्या है मामला?
2019 में राजस्व निरीक्षक अंगराज सिंह द्वारा सैयद जाफर अली जाफरी, आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा, उनके बेटे एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ बार हड़पने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस प्राथमिकी में आजम खान को नामजद नहीं किया गया था. पांच साल बाद इस मामले की पुनः जांच की गई और आजम खान को इस मामले में आरोपी बनाया गया. ‘क्वालिटी बार’ रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर सैद नगर के हरदोई पट्टी में स्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










