'पुलिस को करनी चाहिए पूछताछ' फर्जी एनकाउंटर मामले में दिए बयान पर अमित शाह को अशोक गहलोत ने घेरा

Edited by Abhishek Anand
Updated:
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि, गुजरात में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई के एक अधिकारी ने उनपर दबाव डाला था कि, वे तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम इस मामले में लें. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह को उस अधिकारी का नाम बताने की चुनती दी है

विज्ञापन

पिछले दिनों एक निजी कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि, गुजरात में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई के एक अधिकारी ने उनपर दबाव डाला था कि वे तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम इस मामले में लें. वहीं इस पर पलटवार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह को उस अधिकारी का नाम बताने की चुनती दी है, साथ पुलिस को अमित शाह से पूछताछ करने की बात कही है, उन्होंने कहा की ‘पुलिस को इस मामले में अमित शाह से पूछताछ करनी चाहिए’.

अगर राहुल गांधी से पूछताछ हो सकती है तो अमित शाह से क्यों नहीं- गहलोत 

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जम्मू-कश्मीर की उन महिलाओं का ब्योरा मांग सकती है, जिन्होंने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, तो वही पुलिस निश्चित रूप से शाह से उन अधिकारियों के नाम मांग सकती है, जो उन्हें नरेंद्र मोदी को फंसाना चाहते थे.

आपको बताएं कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, श्री गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र शासित प्रदेश में “महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है”, यात्रा समाप्त होने और 45 दिन बाद, दिल्ली पुलिस की एक टीम ने पांच दिनों में तीन बार श्री गांधी के दरवाजे पर दस्तक दी, जिसे कांग्रेस ने अभूतपूर्व उत्पीड़न करार दिया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अगर भाजपा नेता सार्वजनिक कार्यक्रमों में विवादित टिप्पणी करते हैं तो पुलिस ऐसा कुछ नहीं करेगी.

अमित शाह ने UPA सरकार सीबीआई के गलत इस्तेमाल पर दिया था बयान 

गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि जब यूपीए सत्ता में था तब सीबीआई ने गुजरात में एक फर्जी मुठभेड़ मामले में पीएम मोदी को फंसाने के लिए उन पर दबाव डाला था. गृह मंत्री विपक्ष के इन आरोपों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि झूठे मुकदमों से उन्हें बार-बार परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया है. अमित शाह के इसी बयान को राहुल गांधी प्रकरण से जोड़ते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह को उस अधिकारी का नाम बताने की चुनौती दी है जो प्रधानमंत्री मोदी को फर्जी मामले में फसाना चाहता था.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola