अमित शाह का मफलर 80000 रुपये का ? राहुल गांधी की महंगी टी शर्ट वाले बयान पर गहलोत का पलटवार

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी की महंगी टी शर्ट को लेकर भाजपा नेताओं के सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपये है, जबकि भाजपा नेता ढाई-ढाई लाख रुपये के चश्मे पहनते हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि विदेशी टी शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं. अब शाह के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए दावा कर दिया कि गृह मंत्री का मफलर 80000 रुपये की है.

भारत नेता पहने हैं ढाई-ढाई लाख के चश्मे : गहलौत

राहुल गांधी की महंगी टी शर्ट को लेकर भाजपा नेताओं के सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपये है, जबकि भाजपा नेता ढाई-ढाई लाख रुपये के चश्मे पहनते हैं.

Also Read: Amit Shah: विदेशी टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी, अमित शाह का भारत जोड़ो यात्रा पर तंज
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1569309944545165313

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल होने पर बीजेपी की बौखलाहट बढ़ी

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काफी कामयाब हो रही है और इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बौखला गए हैं. गहलोत ने कहा, भाजपा नेता एक टी-शर्ट को लेकर बातें कर रहे हैं, जबकि इनके चश्मे ढाई-ढाई लाख रुपये के हैं. इनका मफलर 80000 रुपये का है जो हमारे गृह मंत्री लगाते हैं. तो इस प्रकार की बातें बोलकर ये लोग क्‍या चाहते हैं? टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं ये लोग.

अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या दिया था बयान

गौरतलब है कि राहुल गांधी द्वारा यात्रा के दौरान कथित तौर पर बरबेरी ब्रांड की महंगी टी शर्ट पहनने को लेकर भाजपा उन पर निशाना साध रही है, जिसकी कीमत 41000 रुपये से अधिक बताई जाती है. गहलोत ने भारत यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा, यात्रा बहुत कामयाबी के साथ चल रही है. जनता से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है. राहुल गांधी जो संदेश जो दे रहे हैं जनता उसे अपना रही है. गहलोत ने कहा,प्रधानमंत्री हों या गृह मंत्री या भाजपा के अन्य नेता, सभी भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाकर गांधी पर हमले कर रहे हैं. उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है क्या? ये लोग टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola