Lok Sabha Election 2024 : अरविंद केजरीवाल ने की हनुमान की पूजा, बोले संजय सिंह- आज शनिवार है और...
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अपने घर शुक्रवार देर शाम पहुंचे. आज वे दिल्ली में रोड शो करने वाले हैं.
Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में नया जोश भर आया है. केजरीवाल न्यायिक हिरासत में 40 दिन बिताने के बाद शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए और अपने घर पहुंचे. यहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया और भारत में कथित ‘तानाशाही’ को समाप्त करने के लिए लोगों का समर्थन मांगा.
इसके बाद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की. उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी नजर आए.
आप सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के मंदिर पहुंचने से पहले कहा कि आज शनिवार है और भगवान हनुमान का दिन है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी और परिवार के साथ दर्शन के लिए आ रहे हैं और देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे. भगवान हनुमान उनकी इच्छा पूरी करें..मेरी यही कामना है.

जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता के साथ रहकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने आपसे कहा था कि मैं जेल से जल्द ही बाहर आऊंगा. उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं. मैं भगवान हनुमान के आशीर्वाद के कारण आपके बीच नजर आ रहा हूं.

आज अरविंद केजरीवाल का क्या है कार्यक्रम
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की. इसके बाद दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आएंगे. इसके अलावा, पार्टी के संयोजक केजरीवाल लोकसभा चुनाव में पहली बार एक रोड शो करेंगे. केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा है कि वह पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ शनिवार को दक्षिणी दिल्ली में एक रोड शो में शामिल होंगे. आपको बता दें कि ‘आप’ ने दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सहीराम पहलवान को मैदान में उतारा है.
Read Also : Arvind Kejriwal: तिहाड़ से निकलकर अपने घर पहुंचे सीएम केजरीवाल, कहा- ‘जारी रहेगी तानाशाही के खिलाफ लड़ाई’

नब्ज टटोलने निकलेंगे अरविंद केजरीवाल
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उनको एक जून तक, अंतरिम ज़मानत दे दी है. दो जून को उन्हें सरेंडर करना होगा. जेल से बाहर आने के बाद सीएम केजरीवाल जनता की नब्ज टटोलने का काम करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वे कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात भी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










