मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार 23 जून 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसके चलते महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में मॉनसून पहुंच सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जानें किन राज्यों में बारिश के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 22 जून का जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं 23 से 27 जून तक इन इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 27 जून तक, जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी इस अवधि के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं.

विभाग के अनुसार 22 से 27 जून के बीच छत्तीसगढ़, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में, जबकि 22 से 26 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार, झारखंड के अलावा यहां भी होगी बारिश

22 से 27 जून के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका)और सिक्किम में 22 से 27 जून तक जबकि गंगा तटीय पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 22 से 25 जून के दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं.

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

22 से 27 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

गुजरात और महाराष्ट्र के अलावा यहां होगी बारिश

22 से 27 जून के दौरान गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 23 से 27 जून तक अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : 21,22,23,24,25,26,27 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में पड़ेंगे गरज-चमक के साथ छीटें

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 से 27 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जून के अलावा 25-27 जून के बीच अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 23 और 24 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-27 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि 22 से 25 जून के दौरान अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

झारखंड में 27 जून तक येलो अलर्ट

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम माॅनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने, हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 27 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola